
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर केस दर्ज, सरकारी काम में अड़चन डालने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उनके खिलाफ जामिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस पूछताछ करने के लिए उन्हें ट्रेस कर रही है. सोमवार शाम को जब पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो अमानतुल्ला अपने घर पर नहीं मिले.
ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उनके खिलाफ जामिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस पूछताछ करने के लिए उन्हें ट्रेस कर रही है. सोमवार शाम को जब पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो अमानतुल्ला अपने घर पर नहीं मिले.
अमानतुल्लाह को ट्रेस कर रही पुलिस
क्राइम ब्रांच की शिकायत पर पुलिस ने अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. फिलहाल अमानतुल्लाह अपने घर पर मौजूद नहीं हैं और पुलिस उन्हें ट्रेस कर रही है. दरअसल पूरा मामला जामिया नगर इलाके से शुरू हुआ.
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम जामिया नगर एक बदमाश को पकड़ने गई थी. ओखला विधायक अमानतुल्ला खान पुलिस से भिड़ गए और बदमाश पुलिस के चंगुल से भाग निकला. क्राइम ब्रांच की टीम जब रेड कर रही थी तब AAP विधायक अमानतुल्ला खान बीच में आ गए.
फरार हो गया आरोपी

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










