
'AAP के 15 उम्मीदवारों ने मांग था शिवसेना का सिंबल, पर मैंने...',महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का दावा
AajTak
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए AAP के 15 उम्मीदवारों ने उनकी पार्टी के सिंबल के लिए उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने अपने गठबंधन युति धर्म के कारण इससे इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'मैंने अपने सांसदों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को कहा था.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए AAP के 15 उम्मीदवारों ने उनकी पार्टी के सिंबल के लिए उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने अपने गठबंधन युति धर्म के कारण इससे इनकार कर दिया है.
दरअसल, एकनाथ शिंदे रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर ठाणे में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा थे. जहां उन्होंने कहा कि AAP के कुल 15 उम्मीदवार मेरे पास पहुंचे थे. उन्होंने शिवसेना के सिंबल पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. पर मैंने सोचा था कि अगर धनुष और तीर का चुनाव चिन्ह उनके पास गया तो भाजपा और शिवसेना के बीज वोट बंट जाएंगे, जिससे दूसरों को फायदा होगा. इसलिए मैंने उनसे मना कर दिया.
'बीजेपी का करें प्रचार'
कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम ने ये भी कहा, 'मैंने अपने सांसदों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को कहा था.' सेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें "युति धर्म" (गठबंधन की प्रतिबद्धता) का सम्मान करना होगा.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरा स्वागत एकनाथ शिंदे के रूप में किया, न कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में.'
दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










