
AAP के निशाने पर प्रवेश वर्मा क्यों हैं? क्या वाकई पूर्व सीएम के बेटे पर दांव लगा सकती है बीजेपी
AajTak
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आम आदमी पार्टी की रडार पर प्रवेश वर्मा ही क्यों हैं और क्या बीजेपी वाकई दिल्ली में उनके चेहरे पर दांव लगा सकती है?
दिल्ली की चुनावी लड़ाई अब कैश पर आ गई है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने चुनाव बाद सत्ता में आने पर महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए फॉर्म भी भरवा रहे हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और नई दिल्ली सीट से संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रवेश वर्मा पर कैश बांटने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
प्रवेश वर्मा पर महिलाओं के लाडली योजना के कार्ड बनाकर 1100 रुपये देने का आरोप लगा है. प्रवेश वर्मा ने पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को इससे सीखने की नसीहत देते हुए दो टूक कह दिया है कि अभी आचार संहिता नहीं लगी है. हम मदद करते रहेंगे. हमारे पास आया कोई भी निराश नहीं लौटेगा. आम आदमी पार्टी और प्रवेश वर्मा के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच सवाल ये भी उठ रहा है कि पूर्व सांसद आखिर सत्ताधारी दल के निशाने पर क्यों आ गए हैं?
AAP के निशाने पर प्रवेश वर्मा क्यों?
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी से लेकर सांसद बांसुरी स्वराज तक, बीजेपी के कई नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ हमलावर हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी की रडार पर सिर्फ प्रवेश वर्मा नजर आ रहे हैं. इसके पीछे भी आम आदमी पार्टी की अपनी रणनीति, अपना गणित वजह बताया जा रहा है.
दरअसल, यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी किसी नेता को चेहरा बनाने की जगह कई राज्यों में सफल साबित हुए सामूहिक नेतृत्व के फॉर्मूले के साथ दिल्ली चुनाव में जाएगी. बीजेपी की रणनीति चुनाव को लोकल लीडरशिप की जगह सेंट्रल लीडरशिप, खासकर पीएम मोदी के चेहरे के इर्द-गिर्द केंद्रित रखने की होगी. दिल्ली में पार्टी के पास अरविंद केजरीवाल के कद का नेता नहीं होना भी इसके पीछे एक वजह बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: 'क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को CM बनाएगी?', प्रवेश वर्मा को लेकर केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









