
AAP की नई लिस्ट, कालकाजी से CM आतिशी और GK से सौरभ भारद्वाज को टिकट, नई दिल्ली में केजरीवाल और संदीप दीक्षित के बीच टक्कर
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 38 उम्मीदवारों की चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी. इसी तरह सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 38 उम्मीदवारों की चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी. इसी तरह सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे. ये दोनों वर्तमान में इन्हीं सीटों से विधायक हैं. आम आदमी पार्टी ने कस्तूरबा नगर से अपने मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर रमेश पहलवान को उतारा है. रमेश पहलवान और उनकी पार्षद पत्नी कुसुम लता आज ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








