
AAP का अकेले हरियाणा चुनाव लड़ना सुनीता केजरीवाल की मेहनत पर पानी फेरने जैसा
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन करिश्माई और पंजाब में भी बेहतरीन रहा है, लेकिन हरियाणा से ही आने वाले अरविंद केजरीवाल के खाते में अब तक कोई भी उल्लेखनीय चुनावी उपलब्धि दर्ज नहीं हो पाई है. फिर भी कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन को दरकिनार कर AAP का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अजीब लगता है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. और दोनो के बीच आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है, जिसके लिए सुनीता केजरीवाल जोरदार कैंपेन कर रही हैं. सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी हैं.
आम आदमी पार्टी के कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की जोरदार चर्चा रही, लेकिन आखिरी अपडेट यही है कि दोनों अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसी भी खबर आई थी कि कांग्रेस सिर्फ 5 सीटें आम आदमी पार्टी से शेयर करने को तैयार है - और आम आदमी पार्टी की डिमांड 10 सीटों की है, लेकिन दोनो पक्षों के जिद पर अड़े रहने के कारण चुनावी गठबंधन नहीं हो सका.
आम आदमी पार्टी अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें करीब एक तिहाई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. हरियाणा में चुनाव दर चुनाव फिसड्डी साबित होने के बावजूद आम आदमी पार्टी का अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला काफी अजीब लगता है. अजीब इसलिए भी, क्योंकि दिल्ली विधानसभा का चुनाव आप के लिए कहीं ज्यादा जरूरी है. हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को है, और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी, और नतीजे भी उसी दिन आने की अपेक्षा है.
हरियाणा में AAP का प्रदर्शन हाजिरी लगाने जैसा ही रहा है
लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, गुजरात और चंडीगढ़ की ही तरह गठबंधन किया था. पंजाब में दोनों अलग अलग और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में थे.
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ कुरुक्षेत्र की सीट दी थी, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता उम्मीदवार थे. सुशील गुप्ता का मुकाबला कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गये नवीन जिंदल से था, और हार-जीत का अंतर 30 हजार से थोड़ा कम ही रहा क्योंकि सुशील गुप्ता को भी 5 लाख से ज्यादा वोट मिले थे - सुशील गुप्ता का प्रदर्शन तो ठीक माना जाएगा, लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी को महज 3.94 फीसदी ही वोट मिल पाये थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











