
Aamir Khan ने ली Laal Singh Chaddha के फेलियर की जिम्मेदारी, छोड़ी एक्टिंग फीस!
AajTak
लाल सिंह चड्ढा डिजास्टर साबित हुई है. 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 20 दिन में 60 करोड़ का निराशाजनक कलेक्शन किया है. सूत्रों केे मुताबिक, फिल्म ना चलने की वजह से हुए नुकसान की जिम्मेदारी लेने के लिए आमिर आगे आए हैं. उन्होंने अपनी फीस छोड़ दी है. अब प्रोड्यूसर को नोमिनल मनी का नुकसान होगा.
आमिर खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लाल सिंह चड्ढा बनकर आए. लेकिन क्या हुआ? सभी उम्मीदों को तोड़ते हुए आमिर खान की ये फिल्म बुरी तरह फेल हुई. आमिर खान और करीना कपूर की मूवी का ये हश्र होगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. खैर, जो डैमेज होना था वो तो हो गया. अब बात करते हैं फिल्म के नहीं चलने के कारण जो नुकसान हुआ है, उसका क्या होगा?
आमिर खान का बड़ा फैसला
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में लाल सिंह चड्ढा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ना चलने की वजह से हुए नुकसान की जिम्मेदारी लेने के लिए आमिर खान आगे आए हैं. उन्होंने अपनी फीस छोड़ दी है. आमिर खान ने फैसला किया है कि वो लाल सिंह चड्ढा के लिए अपनी एक्टिंग फीस नहीं लेंगे. ऐसा कर वो प्रोड्यूसर्स को हुए नुकसान की भरपाई कर पाएंगे. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है कि अगर आमिर अपनी फीस लेते हैं तो वायकॉम 18 स्टूडियोज को करीबन 100 करोड़ का नुकसान होगा. ऐसे में आमिर आगे आए हैं और खुद उस नुकसान को झेलने का फैसला किया है. अब प्रोड्यूसर को नोमिनल मनी का ही नुकसान होगा.
आमिर ने खुद नुकसान झेला, प्रोड्यूसर्स को दी राहत!
आमिर खान ने फिल्म फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी ली है. वो नहीं चाहते इसका खामियाजा उनके अलावा कोई और भुगते. सूत्र ने बताया कि आमिर ने इस फिल्म को 4 साल दिए थे. मगर इस फिल्म से एक भी पैसा नहीं कमाया. अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम, मगर अटकलों का बाजार इसे लेकर काफी गरम है. फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई है. 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 20 दिन में 60 करोड़ का निराशाजनक कलेक्शन किया है. आलम ये है कि लाल सिंह चड्ढा को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर बताया जा रहा है.
लाल सिंह चड्ढा की सुस्त कमाई

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










