
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 जून 2025 की खबरें और समाचार: अमित शाह ने कहा कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं. फडणवीस ने कहा, 'लोगों ने राहुल गांधी को नकार दिया है और बदले में वह लोगों को नकार रहे हैं.' पाकिस्तान को उस वक्त एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है, जब जियो-इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डेमियन सिमोन ने भारत को लेकर किए गए उसके एक दावे को फैक्ट-चेक किया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में आयोजित सभा में तमिलनाडु की वर्तमान सरकार डीएमके पर भारी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में चुनावी धांधली के आरोप लगाने के लिए निशाना साधा. कुछ पाकिस्तानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पिछले महीने चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान उसकी सेना ने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया था. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें...
'मैं रहता दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं...' स्टालिन सरकार पर गरजे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में आयोजित सभा में तमिलनाडु की वर्तमान सरकार डीएमके पर भारी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं. अमित शाह ने कहा कि केंद्र द्वारा दी गई 450 करोड़ रुपये मूल्य की पोषण किटें निजी कंपनी को सौंपकर गरीबों को भोजन से वंचित किया गया.
'जिन्हें महाराष्ट्र की जनता ने नकारा... वो जनादेश को नकार रहे', राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में चुनावी धांधली के आरोप लगाने के लिए निशाना साधा. फडणवीस ने कहा, 'राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान करते हैं. वह बार-बार जनादेश का अनादर करते हैं. लोगों ने राहुल गांधी को नकार दिया है और बदले में वह लोगों को नकार रहे हैं.'
PAK ने किया आदमपुर एयरबेस पर Sukhoi विमान नष्ट करने का दावा, Fact-Check में खुल गई झूठ की पोल

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









