
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 मार्च 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की है. मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा से पूछताछ की. संभल हिंसा मामले में जियाउर्रहमान बर्क से पुलिस पूछताछ करेगी. कठुआ में दूसरे दिन भी आतंकियों की तलाश जारी है. पंजाब के मंत्रियों के घरों का 31 मार्च को किसान घेराव करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की. कॉमेडियन कुणाल कामरा से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की. संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मकान निर्माण और हिंसा मामले में मुश्किलें बढ़ीं. कठुआ एनकाउंटर के दूसरे दिन आतंकियों के सामान बरामद किए हैं. पंजाब के मंत्रियों के घरों का 31 मार्च को किसान घेराव करेंगे.
कॉमेडियन कुणाल कामरा से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, बोले- कानून का पालन करूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा!
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बनाए गए व्यंग्यात्मक वीडियो को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के सिलसिले में मुंबई पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को उनसे फोन पर संपर्क किया. कुणाल कामरा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं.
SC कॉलेजियम ने की जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद HC भेजने की सिफारिश, बार एसोसिएशन का विरोध
हाल ही में हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले पर सहमति बनी है. इस बैठक के दौरान कॉलेजियम ने प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार को सिफारिश भेज दी है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी किए गए बयान के मुताबिक, जस्टिस वर्मा के तबादले का फैसला कॉलेजियम की पिछली बैठक में ही ले लिया गया था.
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क की बढ़ीं मुश्किलें, हिंसा और अवैध निर्माण मामले में प्रशासन की सख्ती

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











