
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित किया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 565 सड़कें बंद हो गई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की.
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित किया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 565 सड़कें बंद हो गई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. मिडिल ईस्ट में ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस की Air France और डच एयरलाइन KLM ने इजरायल, दुबई और सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें कम से कम रविवार तक रद्द कर दी हैं. UP के प्रयागराज में वसंत पंचमी पर माघ मेले में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह को देखने को मिला. शुक्रवार देर शाम तक 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों पर बारिश और गलन... कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, बढ़ी लोगों की मुसीबत
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित किया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 565 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं. करीब 4800 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है. मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में और भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है.
India vs New Zealand 2nd T20I Highlights: रायपुर टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, सूर्या-ईशान ने कीवी गेंदबाजों को धो डाला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 209 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस मैच में ईशान ने 76 और सूर्यकुमार ने 82* रन बनाए.
ईरान में जंग की आहट तो नहीं? Air France और KLM ने इजरायल के लिए उड़ानें रद्द कीं

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






