
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अफगानिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप के दिए गए बयान सुर्खियों में है. टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर हो गया है. उसकी जगह अब स्कॉटलैंड ने ले ली है. यूपी में कांग्रेस नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अलविदा कह दिया है. CBSE के स्कूलों में अब करियर काउंसर रखना अनिवार्य कर दिया गया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: अफगानिस्तान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा बोल दिया है कि उनके बयान की खूब चर्चा हो रही है. यूपी में कृष्णा करुणेश नोएडा अथॉरिटी के CEO नियुक्त किए गए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की विदाई हो गई है. बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट में शामिल होगा. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी से रिजाइन कर दिया है. शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी के साथ चल रहे मतभेदों की खबरों पर अपना स्टैंड साफ किया है.
ट्रंप ने NATO पर बोला झूठ? अफगान जंग से जुड़े आंकड़े चिल्ला-चिल्ला के खोल रहे पोल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अफगानिस्तान में 20 वर्षों तक चले युद्ध के दौरान नाटो देशो की सेनाएं अग्रिम मोर्चे से दूर रही थीं. ट्रंप के इस बयान पर यूरोपीय देश भड़के हुए हैं. जबकि हकीकत ये है कि अफगानिस्तान में सेवा के दौरान सिर्फ अमेरिकी सैनिक ही नहीं थे जो अपनी जान को दांव पर लगा रहे थे.
कृष्णा करुणेश नोएडा अथॉरिटी के CEO नियुक्त, इंजीनियर युवराज की मौत के बाद हुई है नियुक्ति
कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. कृष्णा करुणेश नई जिम्मेदारी मिलने से पहले अभी तक नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे. वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.
बांग्लादेश की निकली अकड़... ICC ने T20 वर्ल्ड कप से किया बाहर, इस टीम की हुई एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की पुष्टि कर दी है. आईसीसी ने एक लेटर लिखकर बांग्लादेश को इसके बारे में जानकारी दे दी है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






