
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 जून, 2025 की खबरें और समाचार: इजरायली रक्षा बल (IDF) ने शनिवार को पुष्टि की है कि ईरान में एक इजरायली हवाई हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स में फिलिस्तीन कोर के प्रमुख सईद इजादी की मौत हो गई. उधर, राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सोनम और राज कुशवाहा की साजिश की एक और परत उजागर कर दी है.
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने शनिवार को पुष्टि की है कि ईरान में एक इजरायली हवाई हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स में फिलिस्तीन कोर के प्रमुख सईद इजादी की मौत हो गई. उधर, राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सोनम और राज कुशवाहा की साजिश की एक और परत उजागर कर दी है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
कुद्स फोर्स का कमांडर सईद इजादी भी ढेर, इजरायल पर हमले के लिए हमास को दिए थे पैसे और हथियार इजरायली रक्षा बल (IDF) ने शनिवार को पुष्टि की है कि ईरान में एक इजरायली हवाई हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स में फिलिस्तीन कोर के प्रमुख सईद इजादी की मौत हो गई. आरोप है कि उसने इजरायल को तबाह करने के लिए कई मोर्चों पर प्लानिंग की थी. इसी के तहत उसने हमास को हथियार और पैसे मुहैया कराए थे. इसके बाद ही 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था.
'नेतन्याहू हमेशा सत्ता में बने रहने के लिए ईरान से जंग लड़ रहे,' अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बड़ा आरोप
ईरान और इजरायल लगातार एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं. ईरान ने आज जहां इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर कई बैलेस्टिक मिसाइल और रॉकेट दागे, वहीं इजरायल ने ईरान के कुद्स फोर्स के वेपंस ट्रांसफर यूनिट के इंचार्ज कमांडर बेनहम शाहरियारी को मार गिराया है. दोनों मुल्कों के बीच जंग काफी खतरनाक मोड़ पर आ गई है. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेतन्याहू लंबे समय से ईरान से युद्ध करना चाहते हैं, ताकि वह हमेशा सत्ता में बने रह सकें.
ईरान से लौटे कश्मीरी स्टूडेंट्स को श्रीनगर ले जा रही बस रास्ते में 5 बार हुई खराब, पठानकोट में 2 घंटे खड़ी रही
ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच सैकड़ों भारतीय दोनों देशों में फंस गए हैं. ईरान में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है. इस ऑपरेशन के पहले चरण में ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में स्थित उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित नई दिल्ली पहुंचाया गया. इनमें से 90 छात्र कश्मीर के हैं, जिन्हें जम्मू-कश्मीर सरकार ने नई दिल्ली से सड़क मार्ग से श्रीनगर तक पहुंचाने की व्यवस्था की. हालांकि जिस बस (HR55AF 1751) से छात्रों को श्रीनगर ले जाया जा रहा है, वह जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







