
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
चुनाव आयोग ने देशभर में सौ वर्ष से ज्यादा उम्र के वोटर्स का सत्यापन अभियान शुरू किया. वहीं, भारत में Su-57 फाइटर जेट निर्माण के लिए रूसी एजेंसियां इन्वेस्टमेंट स्टडी कर रही हैं.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: देशभर में 100+ वर्ष के वोटर्स के सत्यापन के लिए चुनाव आयोग का अभियान शुरू हुआ. वहीं, रूस भारत में एसयू 57 फाइटर जेट बनाने की तैयारी में जुटा. इन खबरों के अलावा, अमेरिका के पूर्व NSA जैक सुलिवन ने भारत से बिगड़ते रिश्तों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को घेरा. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
चुनाव आयोग ने शुरू किया 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के वोटर्स का सत्यापन अभियान, दिल्ली से आगाज
देशभर में 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन शुरू हो गया है. निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट को शुद्ध करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया आरम्भ की है. इसकी शुरुआत दिल्ली से हुई, जहां अधिकारियों को निर्देश दिए गए.
भारत में SU-57 लड़ाकू विमान निर्माण की तैयारी, रूसी एजेंसियां निवेश स्टडी में जुटीं, F-35 से मुकाबला
रूसी एजेंसियां भारत में Su-57 फाइटर जेट्स को बनाने के लिए निवेश की स्टडी कर रही हैं. भारत ने 2-3 स्क्वाड्रन पाँचवीं पीढ़ी के जेट की आवश्यकता जताई है, जिनमें रूस का Su-57 और अमेरिका का F-35 दावेदार हैं.
'अपनी फैमिली की पाकिस्तान डील के लिए ट्रंप ने भारत से दोस्ती की बलि दे दी...', अब अमेरिका के पूर्व NSA ने घेरा भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी अमेरिका के व्यावसायिक हितों से जुड़ी नहीं है, बल्कि इसके पीछे ट्रंप का घोर निजी स्वार्थ है. अमेरिका के पूर्व NSA जैक सुलिवन ने कहा है कि ट्रंप ने PAK में अपने परिवार के व्यापारिक सौदों को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ संबंधों की बलि चढ़ा दी.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







