
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने IRS अधिकारी समीर वानखेड़े के प्रमोशन मामले में केंद्र को फटकार लगाई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने IRS अधिकारी समीर वानखेड़े के प्रमोशन मामले में केंद्र को फटकार लगाई. वहीं, भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने नासिक में आज अपनी पहली आधिकारिक उड़ान भरी. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
गुजरात में भूपेंद्र कैबिनेट का नया स्वरूप, हर्ष सांघवी बने डिप्टी CM, 19 नए मंत्रियों ने ली शपथ
गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कर चुका है. इस बार हर्ष सांघवी को डिप्टी CM बनाया गया है. नए मंत्रियों में अर्जुन मोढवाडिया, रिवाबा जडेजा, जीतूभाई और अन्य शामिल हैं. सौराष्ट्र-कच्छ से 9 मंत्री, मध्य गुजरात से 6, दक्षिण गुजरात से 5 और उत्तर गुजरात से 4 मंत्री. अहमदाबाद से दर्शन मंत्री बने हैं.
समीर वानखेड़े प्रमोशन केस में केंद्र को फटकार, दिल्ली HC ने लगाया 20 हजार का जुर्माना
दिल्ली हाई कोर्ट ने IRS अधिकारी समीर वानखेड़े के प्रमोशन मामले में सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार पर तथ्य छिपाने के लिए ₹20,000 का जुर्माना लगाया है. HC ने इस मामले में CAT की ओर से पारित आदेश को बरकरार रखा है. CAT ने पहले ही वानखेड़े के खिलाफ चल रही सभी विभागीय कार्रवाई पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद उनको प्रमोशन से जुड़ी राहत मिली थी.
अब इंडियन एयरफोर्स स्वदेशी फाइटर जेट से दुश्मन पर गिराएगा बम, Tejas Mk1A ने भरी पहली उड़ान

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









