
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण लगभग 228 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं. वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत के साथ प्रमुख सैन्य सहयोग समझौते को संघीय कानून का दर्जा दिया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 दिसंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण लगभग 228 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं. वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत के साथ प्रमुख सैन्य सहयोग समझौते को संघीय कानून का दर्जा दिया. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे का कहर... 228 फ्लाइट्स हो गईं रद्द, 5 के रूट डायवर्ट, इंडिगो की आई एडवाइजरी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा. लगभग 228 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि कई फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया है.
भारत-रूस सैन्य सहयोग को मिली मंजूरी, पुतिन ने RELOS समझौते पर किए हस्ताक्षर, आवाजाही और लॉजिस्टिक्स होगी आसान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत के साथ प्रमुख सैन्य सहयोग समझौते को संघीय कानून का दर्जा दिया. इस समझौते को इस महीने की शुरुआत में रूसी संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिली थी.
Stock Market Fall: विदेशी बाजारों में कोहराम... जापान से कोरिया तक लाल-लाल, सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धड़ाम जापान, हांगकांग से लेकर साउथ कोरिया तक तमाम Asian Market Crash हो गए और इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों इंडेक्स तेज गिरावट के साथ खुले.IND vs SA: बीमारी के चलते अक्षर पटेल बाकी दो T20 मैच से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह
अक्षर पटेल बीमारी के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के शेष दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. अक्षर ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में हिस्सा नहीं लिया था और BCCI बोर्ड ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सीरीज के आगे किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे.
जॉर्डन के साथ भारत के हुए 5 समझौते, आज इथियोपिया के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








