
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 दिसंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली. वहीं, जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम ले गए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 दिसंबर, 2025 की खबरें और समाचार: नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली. वहीं, जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम ले गए. इन खबरों के अलावा, कैमरन ग्रीन आईपीएल ऑक्शन 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
सोनिया गांधी और राहुल को बड़ी राहत, नेशनल हेराल्ड केस में ED चार्जशीट पर संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि बिना विधिवत FIR के मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और अभियोजन प्रक्रिया वैध नहीं मानी जा सकती. इसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अहम कानूनी जीत माना जा रहा है.
क्राउन प्रिंस अल हुसैन खुद गाड़ी चलाकर PM मोदी को ले गए म्यूजियम, जॉर्डन से आई दिलचस्प तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला. जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन खुद कार चलाकर पीएम मोदी को जॉर्डन म्यूजियम लेकर गए. यह कार्यक्रम मंगलवार को अम्मान में हुआ. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि म्यूजियम दौरा पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम का अहम हिस्सा था.
ग्रीन ने गर्दा उड़ा दिया... ₹25.20 करोड़ के साथ बन गए IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर पैसों की बारिश हुई. ग्रीन को तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. ग्रीन ने अपने हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Gold-Silver Price Today: मंगलवार को सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, यहां देखें लेटेस्ट रेट सोने और चांदी के दाम में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. IBJA के मुताबिक 15 दिसंबर को 22 कैरेट सोना ₹122056 प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर ₹121037 रह गया. चांदी भी सस्ती हुई है. 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम में 1446 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. सोना-चांदी की गिरावट के चलते ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








