
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, भारतीय शेयर मार्केट शानदार तेजी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुआ.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, भारतीय शेयर बाज़ार शानदार तेज़ी पर बंद हुआ. इन खबरों के अलावा, कनाडा और चीन के वैज्ञानिकों ने 10 साल की मेहनत के बाद यूनिवर्सल किडनी बनाई है. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे, कल होगा नई कैबिनेट का गठन
गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये फैसला केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है. CM आज रात अपने मंत्रियों के इस्तीफे राज्यपाल को सौंपेंगे. इस घटनाक्रम पर BJP या CM कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
अचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी... 862 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निवेशकों ने कमाए 3 लाख करोड़
भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को शानदार तेज़ी पर बंद हुआ. निफ्टी 261 अंक चढ़कर 25,585.30 पर क्लोज़ हुआ, जबकि सेंसेक्स में 862 अंकों की तेज़ी आई और ये 83467 पर बंद हुआ. वहीं, बैंक निफ्टी भी 622 अंक उछलकर बंद हुआ. BSE टॉप 30 शेयरों में से 28 शेयर तेज़ी पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर ₹466.89 लाख करोड़ हो गया है.
वैज्ञानिकों ने बनाई यूनिवर्सल किडनी... हर ब्लड ग्रुप से होगी मैच, डोनर खोजने का झंझट होगा खत्म

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








