
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 मार्च 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लगी आग के कारण सात लोगों की जलकर मौत हो गई है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है.
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लगी आग के कारण सात लोगों की जलकर मौत हो गई है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद G-23 फिर से एक्टिव हो गया है. अमेरिका ने रूस की घेराबंदी के लिए 12 हजार फौजी भेजे हैं.
1- दिल्ली: गोकुलपुरी में आग लगने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां देर रात झुग्गियों में आग लग गई. हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद घटना की सूचना दमकर विभाग को दी गई. आननफानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
2- J&K: भारतीय सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने बीती रात बड़ा ऑपरेशन चलाया. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने करीब 4-5 इलाकों में संयुक्त अभियान शुरू किया था. इसमें भारतीय सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं गांदरबल जिले के काउबाग नननेर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें 2 आतंकियों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है.
3- चुनाव में करारी शिकस्त पर कांग्रेस में G-23 फिर एक्टिव, नए अध्यक्ष की मांग पर गुलाम नबी आजाद के घर बैठक देश के पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. जिसमें कांग्रेस को जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब में भी कांग्रेस को अब सत्ता की कुर्सी छोड़नी पड़ी. यहां आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. ऐसे में G23 के सदस्यों ने पार्टी के अध्यक्ष की मांग की है. जानकारी के मुताबिक गुलाब नबी आजाद के घर पर यह मीटिंग हुई है. मीटिग में कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी भी मौजूद रहे.
4- रूस की घेराबंदी के लिए US ने भेजे 12000 फौजी, बाइडेन बोले- नहीं जीत पाएंगे पुतिन रूस और यूक्रेन के बीच शनिवार को 17वें दिन भी युद्ध जारी है. अब मामला जैविक हथियार लैब तक पहुंच गया है. रूस के आरोपों के बाद संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि की ओर से कहा गया है कि अमेरिका द्वारा समर्थित कोई यूक्रेनी जैविक हथियार प्रयोगशालाएं नहीं हैं, रूस की सीमा के पास या कहीं भी नहीं.
5- स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड कप में जड़ा दूसरा शतक, हरमनप्रीत कौर की भी फिफ्टी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









