
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए होर्डिंग लगाने के लिए कथित तौर पर पब्लिक मनी के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने आदेश दे दिया है. दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से मुलाकात की है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए होर्डिंग लगाने के लिए कथित तौर पर पब्लिक मनी के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने आदेश दे दिया है. दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से मुलाकात की है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर कल हुई ईडी की रेड के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. Elon Musk का Starlink काफी समय से भारत आने की तैयारी में है. अब Starlink ने भारतीय टेलीकॉम जायंट Airtel के साथ पार्टनरशिप की है. पढ़िए मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
'आर्मी ऑपरेशन किया तो 182 बंधकों को मार देंगे', ट्रेन हाईजैक के बाद BLA की पाकिस्तान सरकार को चेतावनी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. BLA ने बताया कि उन्हें 182 यात्रियों को बंधक बनाया और दावा किया कि अब तक 20 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं. साथ ही एक ड्रोन को भी मार गिराया है. ट्रेन को हाईजैक करने के बाद बीएलए ने जारी किए अपने बयान में शहबाज सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाक आर्मी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो वह सभी बंधकों को मार देंगे. हालांकि, इस घटना पर पाक सेना-पुलिस की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है.
अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, 5 साल पुराने मामले में FIR दर्ज करने का आदेश
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए होर्डिंग लगाने के लिए कथित तौर पर पब्लिक मनी के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने आदेश दे दिया है. बताया जा रहा है कि होली के बाद केजरीवा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी.
'मखाना, बनारसी साड़ी और कुंभ का जल... पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को क्या गिफ्ट दिया?

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









