
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिकी की ओर से भारत पर लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ का फैसला एक हफ्ते के लिए टल गया है. वहीं, देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की गई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. अमेरिकी की ओर से भारत पर लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ का फैसला एक हफ्ते के लिए टल गया है. वहीं, देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की गई. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री का कहना है कि भारत का रूस से तेल खरीदना चिंता का कारण है. पढ़ें- शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
टल गया 25% ट्रंप टैरिफ का खतरा, भारत समेत सभी देशों को एक हफ्ते की मिली राहत, अब ये है नई डेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बुधवार को 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो 1 अगस्त यानी आज से प्रभावी होने वाला था. लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है.
LPG Price Cut: दिल्ली से मुंबई तक... रक्षाबंधन से पहले इतना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नए रेट्स
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की है. राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो LPG सिलेंडर का प्राइस ₹1,631.50 हो चुका है. पहले इसकी कीमत ₹1,665 थी.
'रूस से तेल खरीदना भारत-अमेरिका के संबंधों में चिंता का कारण', बोले US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











