
Aaj Ka Agenda: बिहार में जाति जनगणना पर ऑल पार्टी मीटिंग, नई सिसायत की शुरूआत?
AajTak
बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में बुधवार को सभी पार्टियों के नेता जुट रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से जातिगत जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं, लेकिन बीजेपी इसका विरोध करती रही है. हालांकि, जब नीतीश की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इस मुद्दे पर एक हुए तो बीजेपी ने भी जातीय जनगणना कराने का समर्थन देने की बात कही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











