
A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल, देखें UP में 'PDA पाठशाला' जिसपर उठे सियासी सवाल
AajTak
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के मर्जर के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी ने इसके विरोध में जगह-जगह 'पीडीए पाठशाला' खोलना शुरू कर दिया है. पीडीए का अर्थ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताया गया है. इन पाठशालाओं में बच्चों को कथित तौर पर सियासत की एबीसीडी सिखाई जा रही है, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव जैसे नाम शामिल हैं. इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करना शुरू कर दिया है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











