
999 रुपये में मिल रहा Apple AirPods Pro? Flipkart पर चल रहे ऑफर की सच्चाई क्या है
AajTak
Apple AirPods Pro Price: क्या ऐपल के AirPods Pro 999 रुपये में मिल रहे हैं. कई लोग ये सवाल कर रहे हैं. दरअसल, फ्लिपकार्ट पर एक ऑफर को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है. इसकी वजह से लोग कन्फ्यूज हुए हैं. इस ऑफर के तहत यूजर्स को AirPods Pro पर एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. यानी इस पर डिस्काउंट नहीं है. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.
999 रुपये में Apple AirPods Pro मिल रहे हैं? क्या पिछले दिनों आपने भी ऐसी कोई रिपोर्ट पढ़ी या फिर चर्चा सुनी है. क्या आपको लगता है Apple का कोई प्रोडक्ट इतनी कम कीमत पर मिल सकता है. वैसे मिल तो सकता है, लेकिन इसकी शर्त बड़ी है. यानी आपको इस कीमत पर AirPods Pro खरीदने के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी.
रिपोर्ट्स की मानें तो आप Apple AirPods Pro को 18 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. दरअसल, आपको इस पूरे खेल को करीब से समझना होगा. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
आप इस प्रोडक्ट को Flipkart से खरीद सकते हैं. यहां इसकी कीमत 18,999 रुपये है. इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट Kotak Bank कार्ड पर मिल रहा है. तो सवाल है कि आप इसे 999 रुपये में फिर कैसे खरीद सकते हैं.
इसके लिए आपको एक्सचेंज ऑफर को समझना होगा. इस पर 18000 का डिस्काउंट नहीं बल्कि एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. मगर इस एक्सचेंज ऑफर के लिए आपको बड़ी कीमत चुकानी होगी.
AirPods Pro पर ये ऑफर तब मिलेगा, जब आप iPhone 12 को एक्सचेंज करेंगे. आप 17,500 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू हासिल कर सकते हैं. इस तरह के आप इसे 999 रुपये में खरीद सकेंगे. हालांकि, इस पर बेस्ट डील सिर्फ बैंक डिस्काउंट ही है. यानी आप 1000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इन ईयरबड्स को 17,999 रुपये में खरीद सकेंगे.
ऐपल ने इन ईयरबड्स को साल 2019 में लॉन्च किया था. उस वक्त इनका प्राइस 24,900 रुपये था. कंपनी की मानें तो इसमें 24 घंटे का टोटल लिसेन टाइम मिलेगा. इसमें चार्जिंग केस का टाइम भी शामिल है. ये डिवाइसेस Apple H1 चिप के साथ आते हैं, जिसकी मदद से आपको बेहतरीन पेयरिंग और यूजेबिलिटी मिलेगी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











