
9 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में थलपति विजय, पत्नी को दिया धोखा, ऐसी है चर्चा?
AajTak
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की 27 साल की शादी टूटने की खबरें सामने आई हैं. उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंग ने 2025 में तलाक की अर्जी दायर की थी, जिसमें विजय पर एक्ट्रेस के साथ अफेयर के आरोप लगाए गए हैं.
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की 27 साल की शादी टूटने जा रही है. 2025 में उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंग ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अर्जी में उन्होंने एक्ट्रेस के साथ उनके अफेयर की बात भी कही. थलपति के तलाक की खबर सामने आने के बाद लोग उनका नाम तृषा कृष्णन के साथ जोड़ रहे हैं.
तृषा संग रिश्ते में हैं विजय? थलपति विजय के तलाक की खबर सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका तृषा कृष्णन संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने अपनी पिटीशन में दावा किया कि विजय अप्रैल 2021 से किसी एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में हैं.
सुचित्रा का पुराना बयान वायरल इस बीच सिंगर सुचित्रा का पुराना बयान वायरल हो रहा है. 2024 में विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल हुईं, तब सुचित्रा के कमेंट्स ने हंगामा मचा दिया था. सुचित्रा ने कहा कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं. वो बिना जजमेंट के राय देंगी, क्योंकि विजय पसंद हैं. साइड नहीं लेंगी.
उन्होंने कहा था कि सफल लोग अकेले पड़ते हैं तो उनके जीवन में 'पैरासाइट्स' (परजीवी) घुस आते हैं. विजय ने माता-पिता और पत्नी से दूरी बना ली. वो अकेले हैं, लेकिन आत्ममंथन नहीं किया. राजनीति में आए, तो पिता चंद्रशेखर गाइड कर सकते थे. वरना राजनीति में कुछ नहीं हासिल करेंगे. पिता का सपोर्ट जरूरी है.
तृषा क्यों बनीं विलेन? तृषा और विजय के बीच अफेयर के रूमर्स इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुए. एक्ट्रेस ने अपनी एक स्टोरी में लिखा कि जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो ये उन लोगों को कन्फ्यूज कर देता है, जो बकवास से भरे होते हैं. इसके बाद उन्होंने एक्टर के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों की नजदीकियां साफ दिखीं.
एक इवेंट में विजय ने तृषा को एक “प्रिंसेस” कहा था. इसके बाद एक्ट्रेस संग उनके रिश्ते की अटकलों को और हवा मिल गई थी.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












