
9वीं मंज़िल से शख्स ने BMW पर लगाई छलांग, शख्स का सिर्फ़ हाथ टूटा, कार हो गई तहस नहस
Zee News
एक मामला न्यूजर्सी में सामने आया है. जहां एक शख्स ने 9वीं मंजिल कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मर सका, जिसके बाद उस शख्स की हड्डियां तो टूटी गईं लेकिन उसकी मरने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी
नई दिल्ली: हर शख्स अपने हिस्से का एक-एक दाना हासिल करने के बाद ही इस जहां को रुख्सती लेगा. फिर भले ही वो खुद मरने कितनी भी कोशिशें करले लेकिन अगर उसके जाने का वक्त नहीं हुआ तो उसे कोई नहीं मार सकता. एक ऐसा मामला न्यूजर्सी में सामने आया है. जहां एक शख्स ने 9वीं मंजिल कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मर सका, जिसके बाद उस शख्स की हड्डियां तो टूटी गईं लेकिन उसकी मरने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी. हालांकि इस दौरान बीएमडबल्यू कार को भारी नुकसान पहुंचा.
स्मिथ नाम के एक चश्मदीद ने बताया मैंने अचानक धड़ाम से कुछ गिरने की आवाज़ सुनी लेकिन मैंने यह बिलकुल नहीं सोचा था कि यह कोई इंसान हो सकता है. कार के पीछे की खिड़की पूरी तरह से फट कर बाहर आ गई थी. वह शख्स चिल्ला रहा था उसका हाथ बुरी तरह से मुड़ गया था. यह एक फिल्म की तरह था, मैं पूरी तरह से अचंभे में था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मैं एक फिल्म में हूं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










