
88 ATM कार्ड बरामद... मदद के बहाने दिहाड़ी मजदूरों के साथ ठगी, गुरुग्राम में गिरोह का भंडाफोड़
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिनमें शामिल लोग फैक्ट्री कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरो को एटीएम से पैसे निकालने के बहाने ठगा करते थे. आरोपियों के पास से 88 डेबिट कार्ड और दो फोन भी जब्त किए गए हैं.
हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम में फैक्ट्री कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों को एटीएम से कैश निकालने में मदद करने के बहाने ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी के मुताबिक इस मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पलवल जिले के सलमान और अनीश उर्फ अंजी अब तक दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लोगों को ठग चुके हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 88 डेबिट कार्ड और दो फोन भी जब्त किए हैं.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये आरोपी इंडस्ट्रियल इलाकों में एटीएम कियोस्क के बाहर लोगों का इंतजार करते थे और कैश निकालने में उनकी मदद करने के बहाने उनके कार्ड बदल देते थे. आरोपियों ने तीन महीने में 88 लोगों को ठगा है.
पहले से भी दर्ज हैं मामले एक अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए कार्ड जिन बैंक खातों से जुड़े हुए हैं, वे छोटे कारखाने के श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों के हैं. उनकी व्यक्तिगत जमा राशि 20 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है. आरोपियों ने आईएमटी-मानेसर और बिलासपुर इलाके में पांच मामलों में खुद के शामिल होने की बात कबूल की है. उनके खिलाफ राजस्थान में स्नैचिंग का केस भी दर्ज है.
पुलिस प्रवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि हमने एटीएम कार्ड और उनकी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है. आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि बरामद किए गए डेबिट कार्ड जिन लोगों के हैं, उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पुलिस स्टेशन की एक टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











