
87 साल की पत्नी, 47 साल का पति, चर्चा में है ये कपल
AajTak
पत्नी 87 साल की हैं, उनके पति 47 साल के हैं. साइमन मार्टिन कहते हैं कि दोनों के बीच 'पहली नजर वाला प्यार' हुआ था. करीब 20 साल पहले दोनों में पहली बार मुलाकात हुई थी. कपल ने हाल में अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई. एडना के बेटे की उम्र 57 साल है.
एक कपल अपनी उम्र के अंतर के कारण काफी चर्चा में है. कपल के बीच 40 साल का उम्र का अंतर है. एडना की उम्र 87 साल है. वहीं उनके पति साइमन मार्टिन 47 साल के हैं.
एडना की मुलाकात साइमन से एक कॉन्सर्ट में हुई थी. पहली बार दोनों ने एक दूसरे को देखा और प्यार हो गया. कपल ब्रिटेन के वेस्टन-सुपर-मेयर (Weston-Super-Mare) का रहने वाला है. एडना इंजीनियर पद से रिटायर्ड हो चुकी हैं. वहीं साइमन ऑर्गन प्लेयर रह चुके हैं.
उम्र में बड़े अंतर होने के बावजूद कपल दुनिया की परवाह नहीं करते हैं. दोनों साथ में हाथ पकड़कर पब्लिकली चलते हैं. हाल में कपल ने अपनी 17वीं शादी की सालगिरह एक रेस्टोरेंट में मनाई.
रेस्टोरेंट में दोनों ने एक दूसरे को रोमांटिंक गिफ्ट दिए. एडना ने साइमन को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया, वहीं एडना को रिटर्न-गिफ्ट में इयररिंग्स मिले.
साइमन ने कहा कि हम पब्लिकली भी जब एक दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं तो यह दूसरे लोगों के लिए नहीं होता है. बल्कि, यह हमारे खुद के लिए होता है.
लोग करते हैं अजीब कमेंट 'डेलीस्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल एक दूसरे को प्यार दिखाने में पीछे नहीं रहता है. साइमन कहते हैं- हम दोनों साथ में एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं. हमने कई ऐसे कपल्स को प्रभावित किया है, जिनके बीच उम्र का एक बड़ा अंतर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










