
86 साल पुरानी इस तस्वीर को देखकर हैरान क्यों हो रहे लोग?
AajTak
एक पुरानी पेंटिंग में ऐसी चीज नजर आ रही है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. इस पर खूब बहस हो रही है. पेंटिंग में 1620 के दशक में शहर में बसने के लिए लोगों के आने को दिखाया गया है. इसमें कोई आपस में बात करता नजर आ रहा है, कोई खड़ा है, तो कई बैठा हुआ है.
टाइम ट्रैवल को लेकर अभी तक हम कई कहानियां सुन चुके हैं. अब एक बार फिर इस मामले में बहस शुरू हो गई है. लोगों को 1930 के दशक की पेंटिंग में एक ऐसी चीज दिखी है, जिस पर वह हैरानी जता रहे हैं. आपको बता दें कि टाइम ट्रैवल का मतलब भविष्य या भूतकाल में जाना होता है, यानी समय से पहले और आने वाले समय में जाना. वहीं ये पेंटिंग साल 1937 में इटली के कलाकार अम्बर्टो रोमानो ने बनाई थी. इसमें 1620 के दशक में शहर में बसने वालों के आगमन को दर्शाया गया है.
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीर में कोई बैठा हुआ है, कोई आपस में बातचीत कर रहा है, कोई खड़ा है, एक शख्स के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच एक शख्स के हाथ में फोन जैसी चीज देखी जा सकती है. वह ध्यान से उसकी तरफ देख रहा है, मानो सेल्फी ले रहा हो.
तस्वीर में दिख रही इसी चीज ने लोगों को हैरान कर दिया है. बहुत से लोगों का कहना है कि ये टाइम ट्रैवल की तरफ संकेत दे रहा है क्योंकि 2007 तक आइफोन का आविष्कार नहीं हुआ था.
1928 की फिल्म में भी दिखा था मोबाइल फोन
वहीं एक अन्य वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐसा संभव है ये आइफोन न हो और आइना हो. मगर इससे पहले भी उन पेंटिंग्स में मोबाइल फोन देखा जा चुका है, जो इसके आविष्कार से काफी समय पहले बनाई गई थीं. इससे पहले 1928 में बनी चार्ली चैपलिन की फिल्म में एक महिला मोबाइल फोन के साथ दिखी थी. तब कॉन्सपिरेसी थियोरिस्ट्स ने दावा किया था कि टाइम ट्रैवल वाकई में होता है. चार्ली चैपलिन की इस ब्लैक एंड वाइट फिल्म का नाम सर्कस था, जो कि एक कॉमेडी वाली साइलेंट फिल्म थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










