
86 साल के शख्स ने किया कमाल, रेस जीत कर बना दिया रिकॉर्ड
AajTak
86 साल के टोनी डांडेओ ने न्यू जर्सी में शुक्रवार को फ्रीहोल्ड रेसवे पर जीत हासिल की. डांडेओ ने जॉर्ज मैककंडलेस द्वारा निर्धारित चिह्न को पार कर लिया.
अमेरिका के न्यू जर्सी में 86 साल के वृद्ध ने जो कारनामा कर दिखाया है वो शायद अच्छे-अच्छे जवान लोग भी नहीं कर पाएंगे. टोनी डांडेओ ने 86 साल की उम्र में हार्नेस रेस जीतने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज ड्राइवर बन गए हैं. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) 86 साल के टोनी डांडेओ ने न्यू जर्सी में शुक्रवार को फ्रीहोल्ड रेसवे में जीत हासिल की. डांडेओ ने जॉर्ज मैककंडलेस द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) उन्होंने साल 1994 में जॉर्ज मैककंडलेस द्वारा 83 साल की उम्र में केहम्स स्कूटर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया. टोनी डांडेओ को जॉर्ज मैककंडलेस से ही इस उम्र में ऐसा करने की प्रेरणा मिली. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










