
'80 करोड़ का मालिक', रातोंरात अमीर बना शख्स तलाश रहा दुल्हन
AajTak
एक शख्स ने लॉटरी में 80 करोड़ रुपए जीत लिए. पैसे मिलने के बाद उन्होंने उसे खर्च करना भी शुरू कर दिया. उन्होंने करीब 5.6 करोड़ रुपए में अपनी पसंद की दो कार खरीद ली. अब उन्हें एक महिला पार्टनर की तलाश है, जिसके साथ वह ट्रैवल कर सके और जो उनके साथ फैमिली शुरू करने के लिए तैयार हो.
एक शख्स रातोंरात करीब 80 करोड़ रुपए का मालिक बन गया. पैसे मिलते ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पैसे खर्च करने शुरू कर दिए. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि पैसे खर्च करने के लिए उन्हें एक पार्टनर की जरूरत है. वह पत्नी की तलाश में हैं.
मामला जर्मनी का है. डॉर्टमंड शहर के कुर्सैट यिल्दिरिम ने 24 सितंबर को करीब 80 करोड़ रुपए जीत लिए थे. उन्होंने उन पैसों को खर्च करना शुरू करने में कोई देरी नहीं की.
कुर्सैट ने तुरंत जॉब छोड़ दिया. वह स्टील फैक्टरी में काम करते थे. उन्होंने सबसे पहले करीब 3.6 करोड़ रुपए की Ferrari 448 Pista खरीदी फिर उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपए की Porsche Turbo S Cabriolet कार ले ली. उन पैसों से उन्होंने लग्जरी घड़ी और पसंदीदा शराब भी खरीदी.
हालांकि, अब भी 41 साल के कुर्सैट एक पार्टनर की तलाश में हैं जिनके साथ वह पैसे खर्च कर सके. जर्मन न्यूजपेपर Bild से बातचीत में उन्होंने कहा- प्लीज अपनी स्टोरी में आप इस बात पर फोकस कीजिएगा कि मैं सिंगल हूं. वह गोरी या सांवली, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.
कुर्सैट ने कहा- मैं बस प्यार करना चाहता हूं. मुझे एक ऐसी महिला की तलाश है, जो मेरे साथ ट्रैवल करना पसंद करे और मेरे साथ फैमिली शुरू करने के लिए तैयार हो. मुझे ऐसी महिला की तलाश है जिस पर मैं किसी भी हालात में ट्रस्ट कर सकूं.
कुर्सैट ने टैब्लॉइड में कॉन्टैक्ट के लिए अपना ईमेल एड्रेस भी शेयर किया है. हालांकि, वह वैसे महिलाओं से सावधान भी रहेंगे जिनकी नजर सिर्फ उनके पैसों पर होगी. उन्होंने कहा- मैं बहुत अच्छे से खुद की देखभाल कर सकता हूं. पैसे मेरे पास सुरक्षित हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










