
80वें बर्थडे पर Amitabh Bachchan ने दिया सरप्राइज, आधी रात जलसा के बाहर खड़े फैंस से की मुलाकात, Video
AajTak
अमिताभ के जन्मदिन की खुशी में फैंस ने जलसा के बाहर केक काटकर महानायक का जन्मदिन मनाया. अपने प्रशंसकों की खुशी में शामिल होने के लिए अमिताभ खुद बंगले के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात का बिग बी का वीडियो वायरल हो रहा है. अमिताभ के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी नजर आईं.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. बिग बी के फैंस के लिए ये दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं है. अमिताभ बच्चन ने भी अपने इन्हीं फैंस का ध्यान रखते हुए उन्हें सरप्राइज किया. बिग बी ने आधी रात को जलसा के बाहर खड़े अपने फैंस से मुलाकात की, सभी का अभिवादन लिया और उन्हें शुक्रिया कहा.
अमिताभ ने की फैंस से मुलाकात जलसा पर देर रात सैकड़ों समर्थक इकट्ठा होने लगे थे. किसी के हाथ में केक था तो किसी के हाथ में बैनर. लोग अमिताभ बच्चन के डायलॉग बोल रहे थे. कुछ फैंस उनके गानों को गुनगुना रहे थे. हालांकि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि महानायक अपने घर से बाहर आकर लोगों से रूबरू होंगे. फैंस ने जलसा के बाहर केक काटकर महानायक का जन्मदिन मनाया. अपने प्रशंसकों की इस खुशी में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन खुद बंगले के बाहर आए और अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.
जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात का बिग बी का वीडियो वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी नजर आईं. अपने पिता के लिए फैंस का ये प्यार देख श्वेता के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी. अमितााभ बच्चन को देख फैंस भी काफी खुश हुए. हर कोई बिग बी को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था. सोशल मीडिया पर 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ही ट्रेंड हो रहे हैं. क्या सेलेब्स और क्या फैंस, हर कोई अपने फेवरेट बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है.
अमिताभ बच्चन का स्पेशल फैन
यूं तो दुनिया में बिग बी के करोड़ों फैंस हैं. लेकिन उनका एक ऑटो ड्राइवर फैन है जो सबसे अलग है. इस फैन का नाम सत्यवान गीते है. सत्यवान एक ऑटो ड्राइवर है. हर साल बिग बी के जन्मदिन के मौके पर सत्यवान अपने ऑटो रिक्शा को फूलों से सजाता है. चारों तरफ ऑटो पर अमिताभ बच्चन की फोटो लगाता है और उनके लिए बधाई संदेश लिखता है. सत्यवान के मुताबिक, 3 साल पहले बच्चन साहब उनके ऑटो रिक्शा में सफर भी कर चुके हैं. 11 अक्टूबर को भी सत्यवान बिग बी के जुहू स्थित जलसा बंगले के बाहर ऑटो लेकर पहुंचा. वहां बच्चन साहब का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और लोगों को केक बांटा.
अमिताभ बच्चन के लिए फैंस की ऐसी दीवानगी दिखना लाजमी भी है. सालों से वे लोगों को एंटरेटन करते आ रहे हैं. आज भी 80 साल की उम्र में अमिताभ सुपर एक्टिव हैं. अमिताभ की जर्नी हर नए कलाकार के लिए इंस्पिरेशन है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










