
8 KM रॉन्ग साइड चलती रही बस, कार से टकराई, CCTV में दिखी सिस्टम की लापरवाही... 6 मौतों का जिम्मेदार कौन?
AajTak
दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां विजय चौक के पास TUV 300 कार और स्कूल बस में टक्कर हो गई. ये भिड़ंत इतनी जारेदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 8 साल के बच्चे समेत दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे मंगलवार को फिर मौत का गवाह बना. यहां स्कूल बस ड्राइवर की गलती और प्रशासन की अनदेखी एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत की वजह बनी. मेरठ का रहने वाला ये परिवार TUV 300 कार से राजस्थान के खाटू श्याम में मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था. लेकिन गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में जान गंवा बैठा. परिवार के दो सदस्य घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. इनमें एक बच्चा भी शामिल है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद में मंगलवार को ये हादसा हुआ. गाजियाबाद में विजय चौक के पास TUV 300 कार और स्कूल बस में टक्कर हो गई. ये भिड़ंत इतनी जारेदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 8 साल के बच्चे समेत दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद कार के गेट को कटर से काटकर शवों को निकाला गया.
CCTV सामने आने के बाद उठे कई सवाल
सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्कूल बस एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड से आ रही है. जबकि कार मेरठ की ओर से आ रही है. तभी दोनों की टक्कर हो जाती है. बताया जा रहा है कि स्कूल बस ड्राइवर बस में सीएनजी भरवाकर कुछ किलोमीटर की यात्रा बचाने के लिए 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड में बस चलाता रहा. लेकिन सवाल ये है कि आखिर जब बस ड्राइवर दिल्ली-मेरठ जैसे प्रमुख और व्यस्ततम एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड से दाखिल हो रहा था, तो उसे रोका क्यू नहीं गया. इतना ही नहीं बस चालक 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड चलता रहा, तब भी एक्सप्रेस वे पर तैनात पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी?
बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया
ADCP ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि चश्मदीदों के मुताबिक हादसा सुबह 6-7 के बीच हुआ. हादसे के बाद स्कूल बस के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना का पता लगाने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूल बस खाली थी.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






