
8 साल पुराने ऑडियो लीक पर मचा बवाल! रश्मिका मंदाना ने दी चेतावनी- 24 घंटे में इसे हटाइये
AajTak
रश्मिका मंदाना ने आखिरकार ऑडियो लीक विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरी बातचीत के सिर्फ एक छोटे से हिस्से पर ध्यान केंद्रित करके वायरल किया. इसी के साथ उन्होंने एक्शन लेने की बात भी की.
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मां सुमन के एक लीक हुए ऑडियो मैसेज की वजह से सुर्खियों में है. जिसका कनेक्शन उनकी पहली शादी से है. इस ऑडियो ने पर्दे के पीछे हुई घटनाओं को लेकर हर तरफ चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि सुमन ने इसमें कन्नड़ भाषा में काफी भावुक होकर बात की है. अब इन सब के बीच एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
एक्ट्रेस ने बकायदा इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'उस बातचीत के एक छोटे से हिस्से को जान-बूझकर संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है.' उन्होंने आगे बताया कि यह ऑडियो बिना किसी की सहमति के सार्वजनिक कर दिया गया था और अब वह इसे हटाने की गुजारिश कर रही हैं.
रश्मिका मंदाना ने दी सफाई आठ साल पहले दिए गए अपनी मां के एक इंटरव्यू का ऑडियो लीक होने के बाद जब विवाद खड़ा हो गया और नेटिजन्स की तरफ से मिले-जुले रिएक्शन आने लगे. अब रश्मिका मंदाना ने आगे आकर इस विवाद को खत्म करने की पहल की.अपनी हालिया X पोस्ट में एक्ट्रेस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस ऑडियो को तुरंत हटाने की अपील की है. उन्होंने अब स्पष्ट करते हुए कहा है, 'एक पुरानी पर्सनल बातचीत, जो लगभग आठ साल पहले की मानी जा रही है, उसे शायद संबंधित लोगों की जानकारी या सहमति के बिना ही रिकॉर्ड करके फैला दिया गया है.'
'उस बातचीत के एक छोटे से हिस्से को अब जान-बूझकर संदर्भ से हटाकर बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा है, ताकि एक और असहज विवाद खड़ा किया जा सके—और यह सब मेरी निजी जिंदगी में हाल ही में हुई घटनाओं के साथ रणनीतिक रूप से मेल खाता है. लोग कितनी हद तक गिर सकते हैं? ऐसा करके, उन्होंने मेरे परिवार के साथ-साथ उन लोगों को भी इस असहज स्थिति में घसीट लिया है जिनके साथ मेरे सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, और जिनका इस मामले से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यह प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है और भ्रामक तथा मानहानिकारक सामग्री का प्रसार है. जहां हम लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं, सार्थक काम कर रहे हैं और सकारात्मकता फैला रहे हैं, वहीं यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग किसी दूसरे व्यक्ति की गरिमा और शांति की कीमत पर नफरत और विवाद पैदा करना जारी रखे हुए हैं. आठ सालों तक जब तक ये हमले सिर्फ मुझ तक सीमित थे, मैंने चुप्पी साधे रखी. आज जब दूसरे लोग भी इसमें घसीटे जा रहे हैं, तो मैं अब और चुप नहीं रह सकती. मैंने अब एक सीमा तय करने का फैसला किया है.'
मंदाना ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'इस बयान के समय से आपके पास ऐसा करने के लिए 24 घंटे हैं. ऐसा न करने पर, कल से उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी - जिसमें लागू कानून के अनुसार, मानहानिकारक या निजता का उल्लंघन करने वाली सामग्री को लगातार फैलाने में शामिल व्यक्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म या मीडिया संगठनों को कानूनी नोटिस जारी करना शामिल है. यह कदम हल्के में नहीं उठाया गया है, लेकिन यह जरूरी हो गया है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












