
8 महीने बाद सुनीला विलियम्स धरती पर लौटेंगी, Elon Musk का 'ड्रैगन' लाएगा वापस
AajTak
Sunita Williams Return to Earth Date: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्द ही धरती पर वापस आएंगे. हाल में एक टीवी चैनल से हुई बातचीत में बुच विल्मोर ने बताया कि अगले महीने क्रू-10 को लेकर एक स्पेसक्राफ्ट आएगा, जो उन्हें वापस पृथ्वी पर लाएगा. ये स्पेसक्राफ्ट एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का होगा. आइए जानते हैं डिटेल्स.
लगभग 8 महीने बाद सुनीता विलियम्स धरती पर वापस आ सकती हैं. नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स पिछले 8 महीने से स्पेस में फंसी हैं. उनका ये मिशन अब जल्द ही खत्म हो सकता है. सुनीता के साथ इस मिशन पर बुच विल्मोर भी गए थे. बुच विल्मोर ने CNN को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी वापसी को लेकर जानकारी दी है.
उन्होंने बातचीत में बताया कि 12 मार्च को क्रू-10 मिशन धरती से लॉन्च किया जाएगा, जो इंटरनेशनल स्पेशल स्टेशन पहुंचेगा. नया मिशन अगले 6 महीने के लिए होगा. नए स्पेश स्टेशन कमांडर के पहुंचने के बाद दोनों एस्ट्रोनॉट्स हैंडओवर देंगे और नया कमांडर चार्ज लेगा.
बता दें कि इस वक्त सुनीता विलियम्स इस फ्लाइंग लैब्रोटरी की कमांडर हैं. हैंडओवर का काम लगभग एक हफ्ते तक चलेगा, जिसके बाद सुनीता और बुच Dragon स्पेसक्राफ्ट में बैठकर वापस आएंगे, जिससे क्रू-10 स्पेस में पहुंचेगा. दोनों एस्ट्रोनॉट्स के साथ Dragon स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को स्पेश स्टेशन से रवाना होगा.
यह भी पढ़ें: Elon Musk करवाएंगे स्पेस से Sunita Williams की वापसी
बुच विल्मोर ने CNN से बातचीत में बताया, 'प्लान के मुताबिक 12 मार्च को क्रू-10 लॉन्च होगा और एक हफ्ते बाद वापसी करेगा. हम 19 मार्च को वापस आएंगे.' सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल गर्मी में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हुए हैं. दोनों को Boeing का Starliner कैप्सूल लेकर गया था.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पद संभालने के बाद Elon Musk को दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस धरती पर लाने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने ने मस्क से कहा था कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स को जल्द से जल्द पृथ्वी पर वापस लाया जाए. हालांकि, ट्रंप के बयान के बाद नासा ने दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाने की कवायद तेज कर दी है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











