
7th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा डबल तोहफा? अगस्त में हो सकता है बड़ा ऐलान
AajTak
7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से अपने 18 महीने के बकाया डीए के भुगतान की मांग कर रहे हैं. कोविड की वजह से सरकार ने कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए होल्ड कर दिया था.
केंद्र सरकार (Central Government) अगस्त में केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को खुशखबरी दे सकती है. अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) पर फैसला हो सकता है. साथ ही उनके बकाया डीए (Due DA) के भुगतान को लेकर भी ऐलान हो सकता है. इस तरह सरकार कर्मचारियों को डबल तोहफा दे सकती है. सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है. ऐसे में अगस्त में सरकार डीए में इजाफा को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर किसी भी तरह का बयान नहीं आया है.
मार्च में बढ़ा था डीए
सरकार ने कर्मचारियों के डीए में इस साल मार्च में इजाफा किया था. तब डीए में तीन फीसदी का इजाफा हुआ था. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है. डीए कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा है. सरकार महंगाई दर के हिसाब से डीए तय करती है. ताकी कर्मचारियों की लाइफस्टाइल किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हो.
बकाया डीए का भुगतान
केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से अपने 18 महीने के बकाया डीए के भुगतान की मांग कर रहे हैं. कोविड की वजह से सरकार ने कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए होल्ड कर दिया था. कर्मचारी लगातार अपने बकाया डीए के भुगतान की मांग कर रहे हैं. खबरों की मानें तो सरकार अगर अगले महीने बकाया डीए का भुगतान करती है, तो वो बढ़े हुए 11 फीसदी को जोड़कर पैसा खाते में डालेगी.
महंगाई दर अधिक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











