
7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों की फिर बढ़ने वाली है सैलरी, हर साल होगा इतने हजार का लाभ
AajTak
7th Pay Commission DA hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई की मार से बचाने के लिए उनकी सैलरी/पेंशन में डीए कंपोनेंट जोड़ा गया है. सातवें वित्त आयोग (7th Pay Commission) के मुताबिक डीए को साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बार महंगाई भत्ते को जनवरी में बढ़ाया जाता है और दूसरा संशोधन जुलाई में होता है.
7th Pay Commission News: केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों (Central Govt Employees) को जल्दी ही एक और तोहफा दे सकती है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार (Central Govt) जुलाई में एक बार फिर से महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ा सकती है. इस बार डीए (DA) को 4 फीसदी बढ़ाए जाने के कयास लग रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) एक बार फिर से बढ़ जाएगी.
अगले महीने हो सकता है ऐलान
खबरों के अनुसार, लगातार 2 महीने एआईसीपीआई इंडेक्स (All India Consumer Price Index) कम हुआ, लेकिन इसके बाद मार्च में फिर से तेजी देखी गई. यह इंडेक्स जनवरी में कम होकर 125.1 पर आ गया था. इसके बाद फरवरी महीने में यह और कम होकर 125 प्वाइंट रह गया था. हालांकि मार्च महीने में यह एक झटके में 1 प्वाइंट बढ़कर 126 पर पहुंच गया. इसी कारण एक बार फिर से मंहगाई भत्ते को बढ़ाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार एक जुलाई से डीए को 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है.
महंगाई भत्ता इतना बढ़ने की उम्मीद
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई की मार से बचाने के लिए उनकी सैलरी/पेंशन में डीए कंपोनेंट जोड़ा गया है. सातवें वित्त आयोग (7th Pay Commission) के मुताबिक डीए को साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बार महंगाई भत्ते को जनवरी में बढ़ाया जाता है और दूसरा संशोधन जुलाई में होता है. सरकार यह फैसला महंगाई की दर के आधार पर करती है. मार्च में एआईसीपीआई इंडेक्स बढ़ने से लोगों को उम्मीद है कि जुलाई में फिर से महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ सकता है. महंगाई भत्ते में संशोधन एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर ही किया जाता है.
अब इतना हो जाएगा महंगाई भत्ता

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










