
75 साल बाद पाकिस्तान में किस हाल में मिला पुश्तैनी घर? प्रेम निवास पहुंचते ही रो पड़ीं रीना छिब्बर
AajTak
भारत, पाकिस्तान बंटवारे के बाद रावलपिंडी का अपना घर छोड़कर हिंदुस्तान जाकर बस गईं रीना का सपना आखिरकार 75 साल बाद पूरा हो गया. वह आज रावलपिंडी के अपने घर पहुंचीं और बचपन की यादों में खो गईं. उन्होंने बालकनी में खड़े होकर वही गाना गाय, जो वह यहां बचपन में खड़े होकर गाया करती थीं.
साल 1947 में भारत, पाकिस्तान के बंटवारे में करोड़ों लोग दो मुल्कों की सरहदों में कैद हो गए. इस बंटवारे की टीस आज भी लाखों लोगों के दिलों में उठती है. इन्हीं में से एक हैं भारत की रीना छिब्बर वर्मा. बंटवारे के बाद रावलपिंडी का अपना घर छोड़कर हिंदुस्तान जाकर बस गईं रीना का सपना आखिरकार 75 साल बाद पूरा हो गया.
90 साल की रीना छिब्बर बुधवार को रावलपिंडी की प्रेम गली के अपने बचपन के घर प्रेम निवास पहुंचीं. इस दौरान वहां के लोगों ने रीना का दिल खोलकर स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों के बीच पूरे जश्न का माहौल रहा. मीडिया का एक पूरा जमावड़ा उनके पुश्तैनी घर के बाहर खड़ा था. हर कोई उनकी एक झलक देखने को बेताब था.
बचपन में अपने घर की जिस गली में वह खेला करती थी. उस गली में पहुंचते ही रीना ने कहा, मेरा सपना आखिरकार सच हो गया.
वह रावलपिंडी के अपने घर को देखकर यादों में खो गईं. उन्होंने घर के हर कमरे में जाकर उन दीवारों को निहारा, जो वे 75 साल पहले छोड़ गई थीं. पहली मंजिल की बालकनी में पहुंचकर रीना छिब्बर काफी भावुक हो गईं.
उन्होंने अपनी यादों को गाने की सूरत में ताजा किया. उन्होंने बालकनी में खड़े होकर वही गाना गाया, जो वह बचपन में इसी बालकनी में खड़े होकर गुनगुनाती थीं.
रीना ने कहा, मैं रोजाना इसी बालकनी में खड़े होकर ये गाना गाती थी. गाने का एक ही मुखड़ा मुझे याद है. मैंने इस गाने को बहुत सर्च भी किया लेकिन मुझे कहीं नहीं मिला. वह गाना गाते हुए भावुक हो गईं और उस दौर को याद कर रोने लगीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









