
75 सालों में लगभग खत्म हो जाएगा नए बच्चों का जन्म, क्या इंसानों के गायब होने की शुरुआत है ये?
AajTak
फ्रांस में जन्मदर तेजी से कम हो रही है. साल 2023 में वहां बर्थरेट उतने नीचे चला गया, जितना दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान था. हर हजार पर 6.39 जन्मदर वाले फ्रांस को लेकर डर जताया जा रहा है कि ये जल्द ही खत्म हो जाएगा. यही हाल चीन, जापान, साउथ कोरिया और अमेरिका का भी है. लेकिन साइंस का डर इससे भी खौफनाक है.
फ्रांस के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इकनॉमिक स्टडीज ने मंगलवार को बताया कि उनके यहां पूरे साल में करीब पौने 7 लाख बच्चों का ही जन्म हुआ है. करीब 2 दशक से इस यूरोपियन देश की जन्मदर घट ही रही है, जहां रीप्रोडक्टिव उम्र की हर महिला 2 से भी कम बच्चों को जन्म दे रही है. वैसे यूरोपियन यूनियन समेत दुनिया के ज्यादातर विकसित देशों की स्थिति इससे भी खराब है.
रिसर्च में क्या पता लगा
प्यू रिसर्च सेंटर का कहना है कि 2100 तक दुनिया की आबादी करीब 11 बिलियन हो जाएगी, लेकिन इसी दौरान जन्मदर में इतनी तेजी से गिरावट आएगी कि नए बच्चों का जन्म अंगुलियों पर गिना जा सकेगा. तब बर्थरेट 0.1% बची रहेगी. जिस तरह के दबाव में आजकल के युवा जी रहे हैं, बहुत मुमकिन है कि जन्मदर घटते हुए रुक ही जाए. फिर कोई नया बच्चा दुनिया में नहीं आएगा. जो आबादी होगी, वहीं ठहरी रहेगी. इस दौरान लगातार वो बदलाव होंगे, जिनके बारे में हमने कभी सोचा तक नहीं.
ये स्थिति एक तरह का बेबी-बैन है इंसान इसमें कुछ सालों या मान लीजिए 5 दशक के लिए संतान-जन्म से तौबा कर लें, इसके बाद जो होगा, वो किसी ने भी नहीं सोचा होगा. हमारी प्रजाति मतलब होमो सेपियंस धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी. लोग या तो बूढ़े होंगे, या कम बूढ़े होंगे. यहां तक कि हम दुनिया से पूरी तरह से गायब हो जाएंगे.
पहले से ही खतरे की जद में इंसान विज्ञान का भी यही मानना है कि इंसान हमेशा के लिए धरती पर नहीं. पॉपुलेशन दर कम होने के अलावा इसकी एक वजह और भी है. हमारे यानी होमो सेपियंस के जेनेटिक वेरिएशन बहुत कम हैं. आनुवंशिक विविधता का मतलब है कि एक ही स्पीशीज के लोगों के जीन्स में बदलाव. इसके कारण ही जीवों में भिन्न-भिन्न नस्लें देखने में आती हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








