
75 वर्षों से ट्रैफिक जाम, 800 से ज्यादा लावारिस पुतले.... चौंका देगी इन 3 जगहों की कहानी
AajTak
दुनिया में कई ऐसी जगह होती हैं जो किसी न किसी खास बात के लिए फेमस होती हैं. लोग उन्हें देखने में खूब दिलचस्पी भी दिखाते हैं. चलिए आज हम आपको दुनिया की तीन ऐसी लावारिस जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके पीछे की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
इंसानों की कब्रें तो आपने देखी होंगी, लेकिन क्या आपने गाड़ियों की कब्रें देखी हैं? जी हां, ये बिल्कुल सच है. बेल्जियम के दक्षिणी भाग में चटिलोन नामक इलाका है, जहां के जंगलों में आपको सैकड़ों गाड़ियां खड़ी मिलेंगी. ये गाड़ियां पिछे 75 सालों से भी ज्यादा समय से यहां खड़ी हैं. इन कारों की हालत ऐसी हो चुकी है कि इनके अंदर से ही पेड़-पौधे बाहर निकल आए हैं. इसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है.
कई लोगों का कहना है कि जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिक यहां आए थे, तो उन्हें यहां से आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाया. इसी बीच उन्हें तुरंत चेतावनी मिली कि सभी सैनिक सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.
लेकिन एक दम से गाड़ियों की सहायता से किसी सुरक्षित स्थान पर जाना संभव नहीं था. इसलिए वे लोग अपनी गाड़ियों को यहीं छोड़कर बंकर्स में चले गए.
उन्होंने सोचा कि बाद में वे लोग अपनी गाड़ियों को यहां से वापस ले जाएंगे. लेकिन गाड़ियों को अमेरिका वापस ले जाने का खर्चा इन गाड़ियों की कीमत से भी कहीं ज्यादा आ रहा था, इसलिए ये गाड़ियां यहीं रह गईं.
सालों बीत गए लेकिन ये गाड़ियां अभी भी वैसी ही खड़ी हैं, जैसे किसी ट्रैफिक जाम में फंस गई हों. बताया जाता है कि यहां खड़ी इन गाड़ियों की संख्या 500 से भी ज्यादा है.
जापान का स्टैच्यू पार्क जापान का पार्कों को दुनियाभर में शांति का प्रतीक माना जाता है. यहां आप असल प्रकृति को महसूस कर सकते हैं और शांति से समय बिता सकते हैं. लेकिन एक पार्क जापान में ऐसा भी है जहां पेड़ पौधों के अलावा इतने सारे पुतले रखे हैं कि आपको भी लगने लगेगा जैसे वे आपको ही घूर रहे हों. यह पार्क जापान के टोयामा में है. यहां करीब 800 से भी ज्यादा पुतले रखे हुए हैं. इन पुतलों की कहानी भी बेहद हैरान कर देने वाली है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









