
75 वर्षीय NRI की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मसाज करने वाली महिला और उसका पति गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में 75 वर्षीय एनआरआई की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. वहीं, अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.
गुजरात के अहमदाबाद में 75 वर्षीय एनआरआई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा दी है. मूल करमसद के रहने वाले कन्हैयालाल भावसार अपनी पत्नी वर्षाबेन के साथ सालों से कनाडा में स्थायी हुए थे, पर साल में कुछ दिन वह गुजरात में बिताते थे. इस साल भी जब वह अहमदाबाद आए थे तब घर पर अकेले थे. उनकी पत्नी उनके गांव करमसद गई हुई थीं. कन्हैयालाल को भी करमसद जाना था. लेकिन 13 जनवरी की रात को उन्होंने फोन नहीं उठाया. जिसकी वजह से वर्षाबेन ने पुलिस को शिकायत की.
पुलिस जब अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंची तो कन्हैयालाल को मृत पाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने जब फ्लैट के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि दोपहर 3 बजे के बाद एक महिला जिसका नाम निलोफर है, घर पर आई थी.
यह भी पढ़ें: पंजाब के फरीदकोट में बुजुर्ग NRI पर घर में घुसकर हमला, देखें CCTV
जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और देर रात तक बुजुर्ग के घऱ आने वाली महिला निलोफर व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों मुंबई भागने की फिराक में थे. जोन-1 डीसीपी बलराम मीना ने बताया कि निलोफऱ मुंबई में डांस बार में काम करती थी, वहां डांस बार बंद होने के बाद वह अहमदाबाद आ गई थी और यहां किसी स्पा में काम करती थी.
शराब पिलाकर की गई थी हत्या
कन्हैयालाल जब भी कनाडा से अहमदाबाद आते, तब उसके स्पा में जाते थे और मसाज करवाते थे. कई बार वह निलोफर को घर पर ही मसाज के लिए बुलाते थे. जिसकी वजह निलोफऱ घऱ की स्थिति से वाकिफ थी. एनआरआई और पैसै वाले होने के कारण निलोफर ने अपने पति के साथ कन्हैयालाल को लूटने का प्लान बनाया था. लेकिन जब वह उनके घर पहुंची तो कन्हैयालाल को शक हो गया था. जिसकी वजह से निलोफर को प्लान बदलना पडा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











