
75 करोड़ का स्कैम, अमेरिका में एक भारतीय युवक ने फोन और इश्योरेंस कंपनी से की ठगी
AajTak
Phone Scam: एक भारतीय को अमेरिका में 75 करोड के स्कैम के लिए दोषी पाया गया है. शख्स ने फर्जी आईडी का इस्तेमाल करके तमाम फोन और इंश्योरेंस कंपनी से डिवाइस रिप्लेसमेंट क्लेम किया. बाद में इन डिवाइसेस को अमेरिका के बाहर बेच दिया. इस पूरे स्कैम को संगठित तरीके से अंजाम दिया गाय है. आइए जानते हैं इस मामले की डिटेल्स.
अमेरिका में एक भारतीय को टेलीफोन प्रोवाइडर और इंश्योरेंस कंपनी से ठगी के मामले में दोषी पाया गया है. शख्स ने लाखों डॉलर की धोखाधड़ी की थी. 36 साल के संदीप बेंगारा ने फर्जी पहचान के जरिए इस पूरे स्कैम को किया है. दरअसल, संदीप फर्जी दस्तावेज सबमिट करके सेल्युलर डिवाइसेस का रिप्लेसमेंट क्लेम करता था.
बाद में वो इन डिवाइसेस को अमेरिका के बाहर बेच दिया करता था. इस बारे में न्यूजर्सी अटॉर्नी ऑफिस के जारी प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है. न्यूर्क के रहने वाले संदीप को फेडरल कोर्ट ने इस मामले में दोषी पाया है.
कोर्ट डॉक्यूमेंट्स में संदीप बेंगारा के कई नाम बताए गए हैं. उसने विशाल रावल, विहान सेठ और सागर शर्मा नाम का भी इस्तेमाल किया है. जून 2013 से जून 2019 के बीच बेंगारा ने इस पूरे स्कैम को अंजाम दिया है. कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, संदीप ने यूएस मेल सिस्टम और थर्ड पार्टी कैरियर का इस्तेमाल करके सेल्युलर फोन प्रोवाइडर और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ फ्रॉड किया है.
यह भी पढ़ें: Cyber frauds: दिल्ली की महिला को 1 हजार के बदले मिला 1,300 रुपये का रिटर्न, आखिर में गंवा दिए 23 लाख
बेंगारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी या फिर फर्जी ID का इस्तेमाल करता था. इन आइडेंटिटी का इस्तेमाल करके वो खोए हुए, चोरी हुए और डैमेज हुए सेल फोन और दूसरे डिवाइसेस के रिप्लेसमेंट के लिए फर्जी क्लेम फाइल करता था.
संदीप और उसके सहयोगियों ने एक पूरा नेटवर्क तैयार किया था. इस नेटवर्क के तहत फर्जी डिवाइस रिप्लेसमेंट का क्लेम किया जाता था. इसके लिए कुछ मेलबॉक्स और स्टोरेज यूनिट्स का एक नेटवर्क तैयार किया गया था. इन साइट्स पर रिप्लेसमेंट वाला डिवाइस बेचने से पहले रखा जाता था. बाद में इस डिवाइस को अमेरिका के बाहर बेच दिया जाता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










