
72 Hoorain box office collection Day 1: '72 हूरें' नहीं दिखा पाई कमाल, पहले दिन की निराशाजनक कमाई
AajTak
कई विवादों के बावजूद मेकर्स ने 72 हूरें की रिलीज डेट नहीं टाली. पिक्चर सिनेमाघरों में उसी दिन रिलीज हुई, जिस दिन उसका रिलीज होना तय किया गया था. पर अफसोस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है.
तमाम तरह की कंट्रोवर्सी से गुजर चुकी फिल्म 72 हूरें सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फ्राइडे फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी. फिल्म रिलीज के बाद इसका फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है. जानते हैं कि अशोक पंडित की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है.
72 हूरें फर्स्ट डे कलेक्शन कई विवादों के बावजूद मेकर्स ने 72 हूरें की रिलीज डेट नहीं टाली. पिक्चर सिनेमाघरों में उसी दिन रिलीज हुई, जिस दिन उसका रिलीज होना तय किया गया था. पर अफसोस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी बुरा रहा है. फिल्म की कमाई के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो कि चौंकाने वाले हैं.
फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 72 हूरें फर्स्ट डे पर महज 35 लाख का कारोबार किया है. हालांकि, वास्तविक आंकड़े अभी आने बाकी हैं. पहले दिन की निराशाजनक कमाई के बाद अब इससे वीकेंड पर बेहतर कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है.
क्या है फिल्म की कहानी? संजय पूरन सिंह की यह फिल्म आतंकवाद पर एक अलग नजरिया पेश करती है. ये कहानी दो ऐसे आतंकवादियों की है, जिन्होंने मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया में होने वाले बम धमाके को अंजाम दिया है. इन्हें मरने की जल्दी है, क्योंकि इनसे उनके आतंकी आकाओं ने कहा है कि शहादत देने वालों का जन्नत में बैठीं 72 हूरें स्वागत करती हैं. कहानी का ताना-बाना उनके मरने के बाद का बुना गया है.
मेकर्स ने सेंसर बोर्ड पर लगाया था आरोप फिल्म रिलीज से पहले 72 हूरें के सह-निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो एक शेयर किया था. इस वीडियो के जरिए उन्होंने सेंसर बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए थे. अशोक पंडित का कहना था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है. सेंसर बोर्ड के इनकार के बावजूद मेकर्स ने इसका डिजिटल ट्रेलर रिलीज किया था.
फिल्म में पवन मल्होत्रा, आमिर बशीर, सरू मैनी, राशिद नाज, अशोक पाठक और नम्रता दीक्षित ने अहम रोल अदा किया है. फिल्म का डायरेक्शन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है. वहीं अशोक पंडित फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. वहीं अब देखना होगा कि 72 हूरें आने वाले दिनों में कितनी कमाई कर पाती है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










