
700 शूटर्स, 5 लाख इनाम, देश के दुश्मनों का जिगरी दोस्त, कौन है खूंखार गैंगस्टर अर्श डल्ला?
AajTak
कनाडा स्थित खालिस्तानी टाइगर फोर्स के आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के लिए काम करने वाले गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम एक बार फिर चर्चा में है. दिल्ली पुलिस ने उसके दो शार्प शूटर्स को मयूर विहार से गिरफ्तार किया है. अर्श डल्ला साल 2022 में कनाडा भाग गया था. उसके बाद वहीं से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.
पाकिस्तानी और खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ देश के दुश्मनों की एक नई फौज तैयार हो रही है. आतंकियों की ये फौज सात समंदर पार कनाडा में बैठकर हिंदुस्तान में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रही है. इनकी वजह से अंडरवर्ल्ड के बाद अब एक नए तरह का संगठित अपराध तेजी से अपने पैर पसार रहा है. हालांकि, देश की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इन पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. इनके खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई भी करती हैं. ताजा मामला, कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला से जुड़ा है. उसके दो खतरनाक शार्प शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है.
खालिस्तानी आतंकवादियों की गैंग में शामिल हो चुका गैंगस्टर अर्श डल्ला राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए, दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में है. उसके 700 से ज्यादा शूटर्स हिंदुस्तान में सक्रिय हैं. उसके एक इशारे पर किसी की भी जान ले सकते हैं. उसका गैंग एक्सटॉर्शन, टेरर फंडिंग, फाइनेंसिंग, टारगेट किलिंग, ड्रग्स स्मगलिंग के साथ पंजाब में नफरत और दहशत फैलाने का काम करता है. इसी बीच दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि उसके दो शार्प शूटर्स एक पंजाबी सिंगर एली मंगत पर हमले की साजिश रच रहे हैं. इसके लिए दिल्ली आने वाले हैं. पुलिस ने जाल बिछाया और उन्हें मयूर विहार के पास घेर लिया.
इसके बाद पुलिस और शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक के पैर पर गोली लगने के बाद दोनों ने सरेंडर कर दिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटर्स की पहचान राजप्रीत सिंह उर्फ राजा और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी के रूप में हुई है. उनके पास से चोरी की एक बाइक, तमंचा, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है. उनसे पूछताछ में पता चला है कि ये लोग कई बड़ी हस्तियों पर हमला करने वाले थे. कनाडा में बैठे इनके आका ने इन्हें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हिंसा फैलाने की जिम्मेदारी दी थी. इससे पहले कि ये अपनी साजिश में सफल हो पाते, पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड में लेने वाली है.
अर्श डल्ला ने जरायम की दुनिया में ऐसे रखा कदम
पंजाब के मोगा के डल्ला गांव के रहने वाले अर्श डल्ला ने बालिग होने से पहले से ही जरायम की दुनिया में कदम रख दिया था. पहले चोरी जैसी छोटी घटनाओं को अंजाम देने वाला डल्ला जल्द ही रंगदारी मांगने और लोगों को जानलेवा हमले की धमकी देना शुरू कर दिया. साल 2018 के बाद अपराध जगत में उसकी सक्रियता तेजी से बढ़ने लगी. अपहरण और हत्या जैसे संगीन जुर्म में उसका नाम आने लगा. इसी बीच उसका संपर्क कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से हुआ. उसके इशारे पर उसने पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया. उसकी काली करतूतों की वजह से आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की उस पर नजर पड़ी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



