
70 साल में जो भी देश की पूंजी बनी, उसे मोदी सरकार ने बेचने का निर्णय ले लिया: राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि 70 साल में जो भी देश की पूंजी बनी, मोदी सरकार ने उसे बेचने का काम किया है. रेलवे को निजी हाथों में बेच दिया जा रहा है. पीएम सबकुछ बेच रहे हैं.
केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) प्रोग्राम पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर इस योजना के जरिए देश के सरकारी संसाधानों को बेच डालने का आरोप लगाया. मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा है कि 70 साल में जो भी देश की पूंजी बनी, मोदी सरकार ने उसे बेचने का काम किया है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











