
70 साल की कल्पना अय्यर को चाहिए काम, क्यों कहा 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर को शुक्रिया?
AajTak
इंडिया टुडे/आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने इतना प्यार मिलने पर खुशी और आभार जताया. उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी वीडियो को हिट कराने के लिए शुक्रिया भी कहा. एक्ट्रेस ने 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर का भी आभार जताया. साथ ही बताया था कि फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के बाद से ही वो काम का इंतजार कर रही हैं.
ओरिजिनल 'राम्बा हो' गर्ल के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस कल्पना अय्यर अभी भी यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि इंटरनेट ने उन्हें फिर से इतना प्यार करने का फैसला क्यों किया. दशकों बाद आइकॉनिक गाना 'राम्बा हो', पहली बार पॉप कल्चर की यादों का हिस्सा बना है. इसको अचानक नई जिंदगी मिल गई. ये सब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की वजह से हुआ, जिसमें गाने का नया अंदाज में इस्तेमाल किया गया. जैसे ही नॉस्टैल्जिया की लहर दौड़ी, कल्पना ने इस गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
कल्पना ने यंग फैंस को कहा शुक्रिया
इंडिया टुडे/आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने इतना प्यार मिलने पर खुशी और आभार जताया. उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी वीडियो को हिट कराने के लिए शुक्रिया भी कहा. कुछ हद तक हैरान होते और मुस्कुराते हुए कल्पना अय्यर ने कहा कि यह वीडियो अनप्लांड था. इसके लिए उन्होंने कोई रिहर्सल नहीं की थी, न कोई कोरियोग्राफी, और न ही कंटेंट बनाने की कोई उम्मीद. एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं अपने दोस्त के बेटे की शादी में थी, जो मेरे लिए मेरे बच्चे जैसा है. डांस पूरी तरह से इम्प्रोम्प्टू था, और मैंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. और कुछ ही घंटों में यह पूरे इंटरनेट पर छा गया. मैं बहुत हैरान हूं और इतना प्यार मिलने के लिए बहुत आभारी हूं. मैं पूरी तरह से अभिभूत हूं.'
एक्ट्रेस दुबई वापस घर जा रही थीं, जहां वे बसी हुई हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सालों बाद उनका पहला इंटरव्यू था. उन्होंने कहा, 'और एक ऐसे गाने के लिए जो मैंने 40 साल से ज्यादा वक्त पहले किया था, यह और भी खास बना देता है.'
ट्रेंडिंग मोमेंट को याद करते हुए कल्पना ने कहा कि उनके दोस्त ने उन्हें डांस में शामिल होने के लिए कहा था. और जैसे ही गाना बजाया गया, वे बहाव के साथ चली गईं. उन्होंने कहा, 'मैं स्टेज की तरफ चलने लगी, और डांस बस हो गया. कुछ भी तैयार नहीं था. सहज रूप से, आप देख सकते हैं कि मैं साड़ी पहने हुए हूं. यह शादी थी, इसलिए मैं परिवार के साथ मजा करने आई थी. और जब उन्होंने रिक्वेस्ट की… मैं मना कैसे कर सकती थी? मैंने इसे प्यार से किया, और देखिए यह कहां पहुंच गया.'
आदित्य धर की आभारी हैं कल्पना अय्यर

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












