
70 सहकर्मियों को दिया शादी का इनविटेशन, सिर्फ 1 पहुंचा; दुखी युवती ने छोड़ दी नौकरी
AajTak
चीन की एक युवती ने अपनी शादी में ऑफिस के 70 सहकर्मियों को बुलाया, लेकिन सिर्फ एक ही व्यक्ति आया. इस अपमान और भावनात्मक झटके से आहत होकर उसने अगले ही दिन नौकरी से इस्तीफा दे दिया.
ऑफिस की दोस्ती और असल जिंदगी के रिश्तों में कितना फर्क होता है, यह चीन की एक युवती की कहानी साफ दिखाती है. शादी जैसे खास मौके पर उसे अपने साथ काम करने वालों से अपनापन और साथ की उम्मीद थी, लेकिन वही भरोसा टूट गया. इस एक घटना ने न सिर्फ उसे इमोशनली रूप से आहत किया, बल्कि उसकी नौकरी छोड़ने की वजह भी बन गई. चीन की एक महिला की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है. वह पिछले 5 साल से एक ही कंपनी में काम कर रही थी और उसे लगता था कि ऑफिस में उसके सहकर्मियों के साथ अच्छे और सच्चे रिश्ते हैं.
2 महीने पहले भेजा लोगों को शादी का इनविटेशन शादी की तैयारी के दौरान वह पहले सिर्फ अपने करीबी ऑफिस दोस्तों को बुलाना चाहती थी. लेकिन उसे डर था कि अगर कुछ लोगों को बुलाया और कुछ को नहीं, तो ऑफिस में गलतफहमी या तनाव हो सकता है. इसलिए उसने अपनी पूरी डिपार्टमेंट के करीब 70 लोगों को शादी का न्योता भेज दिया, वो भी लगभग दो महीने पहले. इतना ही नहीं, उसने शादी से पहले ऑफिस के कई लोगों को गिफ्ट (शादी की सौगात) भी दी. लेकिन शादी वाले दिन जो हुआ, उसने उसे अंदर तक तोड़ दिया. 70 में से सिर्फ एक ही सहकर्मी शादी में आया, जो उसका जूनियर था और शायद जिम्मेदारी के चलते आया था.
ससुराल वालों के सामने हुई शर्मिंदगी दुल्हन ने ऑफिस के लोगों के लिए 6 बड़े टेबल बुक किए थे, लेकिन वे सभी खाली रह गए. बहुत सारा खाना खराब हो गया और सबसे बड़ी बात यह थी कि उसे अपने परिवार और ससुराल वालों के सामने बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई. इस घटना से वह बहुत दुखी और आहत हो गई. उसे लगा कि जिन लोगों के साथ उसने 5 साल काम किया, उन्होंने उसकी भावनाओं की बिल्कुल कद्र नहीं की. अगले ही दिन वह ऑफिस गई और तुरंत नौकरी से इस्तीफा दे दिया. अब यह कहानी लोगों के बीच यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या ऑफिस के रिश्ते सच में दोस्ती होते हैं और क्या शादी जैसे निजी मौकों पर ऑफिस से इतनी उम्मीद रखना सही है या नहीं.
नोट: Aajtak.in इस खबर की पुष्टि नहीं करता है. इस खबर को Eddie Lim WM ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर यह पोस्ट शेयर की है. ( Photo: Pexels)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









