
'70 घंटे वर्क आवर' वाले नारायणमूर्ति के बयान पर कॉमेडियन वीर दास का तंज वायरल
AajTak
आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति की सप्ताह में 70 घंटे काम की सलाह वाली सलाह पर सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है. इसी कड़ी में कॉमेडियन वीर दास ने उनपर तंज करते हुए ट्वीट किया है.
देश के जाने माने बिजनेसमैन और दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति (N R Narayana Murthy) का एक बयान खूब चर्चा में है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि 'देश को तरक्की चाहिए तो युवाओं को हर रोज करीब 12 घंटे काम करना चाहिए. यानी हफ्ते में कुल 70 घंटे, तभी भारत उन अर्थव्यवस्थाओं के साथ कमपीट कर सकेगा, जिन्होंने पिछले दो से तीन दशकों में कामयाबी हासिल की है'. उन्होंने पॉडकास्ट 'द रिकॉर्ड' के लिए इंफोसिस के पूर्व CFO मोहनदास पई से बात करते हुए ये सलाह दी है.
नारायणमूर्ति की सलाह पर तंज
नारायणमूर्ति के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है. लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में कॉमेडियन वीर दास ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा जो तेजी से वायरल हो गया. इसमें उन्होंने तंज करते हुए नारायणमूर्ति के दामाद और इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी समेट लिया.
'...तो आदमी इंग्लैंड निकल जाता है'
वीर दास ने लिखा- 'जिंदगी कितनी मुश्किल है, आप एक लड़की से मिलते हैं, आपको प्यार होता है, शादी होती है और लड़की के पिता चाहते हैं कि आप सप्ताह में 70 घंटे काम करें. आप इतनी मेहनत कर नहीं सकते और मजे करना चाहते हैं तो आप इंग्लैंड चलाते हैं.'
'फार्ट करने का टाइम तो दिया जाना चाहिए'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











