
7 साल बाद हुई लड़का-लड़की की मुलाकात, युद्ध के बीच कर ली शादी!
AajTak
यूक्रेन की सेना से जुड़े वे कपल जिन्होंने युद्ध के बीच शादी करने का फैसला किया. कपल की ये कहानियां सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं.
यूक्रेन के एक लड़के और एक लड़की की मुलाकात साल 2015 में डोनबास में हुई थी. तब दोनों युद्ध के मोर्चे पर मिले थे. इसके बाद इस साल फिर से इन दोनों की मुलाकात युद्ध के दौरान ही हुई. लेकिन अब इस कपल ने शादी कर ली है.
दरअसल, इस कपल ने कहा कि आने वाला समय और कठिन होने वाला है, ऐसे में हमने शादी करने का फैसला किया है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से कपल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.
खास बात ये है कि पति-पत्नी, दोनों ही यूक्रेन की सेना में हैं. डेली मेल के मुताबिक, इस कपल ने रूसी सेना से मोर्चा लेने से पहले कीव में शादी करने का फैसला किया. इनकी शादी कीव के पास मौजूद ब्रोवरी के एक हॉस्पिटल में हुई.
इस कपल की सात साल पहले डोनाबस में पहली मुलाकात हुई थी. लेकिन दोनों की रिलेशनशिप की शुरुआत 2022 मे तब हुई जब रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया.
एक और सैन्य कपल की हुई शादी
वैसे यूक्रेन में ये दूसरी ऐसी शादी हैं, जिसमें सेना से जुड़े लोगों ने युद्ध के बीच शादी करने का फैसला किया. इससे पहले टेरिटोरियल डिफेंस में काम करने वाले कपल ने 6 मार्च 2022 को शादी करने का फैसला किया था, उनके घर कीव के मेयर भी बधाई देने पहुंचे थे. इनका नाम लेसिया इवाशेंको और वेलेरी फिलीमोनोव बताया गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









