
7 साल की उम्र में खो दी आंखों की रोशनी, ब्रेल लिपि से की पढ़ाई; फिर ऐसे बनीं पहली नेत्रहीन महिला IAS
Zee News
UPSC Topper Success Story: महाराष्ट्र के उल्लासनगर की रहने वाली प्रांजल पाटिल (Pranjal Patil) ने महज 7 साल की उम्र में अपनी दोनों आंखों की रोशनी गंवा दी थी, लेकिन उन्होंने अपने हौसले को कभी हारने नहीं दिया और साल 2017 में आईएएस अफसर बनने में सफल रहीं.
नई दिल्ली: महज 7 साल की उम्र में अपनी दोनों आंखों की रोशनी गंवाने वाली प्रांजल पाटिल (Pranjal Patil) ने अपनी कमजोरी को कभी भी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया. कम उम्र में ही प्रांजल की आंखों के सामने अंधेरा जरुर हो गया, लेकिन उन्होंने अपनी लगन और हौसले को कभी हारने नहीं दिया. साल 2017 में वह दूसरे प्रयास में यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) पास कर आईएएस अफसर बनने में सफल रहीं. महाराष्ट्र के उल्लासनगर की रहने वाली प्रांजल पाटिल (Pranjal Patil) की शुरुआती पढ़ाई मुबंई के दादर स्थित श्रीमति कमला मेहता स्कूल से हुई, जो प्रांजल जैसे खास बच्चों के लिए है और ब्रेल लिपि में पढ़ाई होती हैं. यहां से 10वीं करने के बाद प्रांजल ने चंदाबाई कॉलेज से आर्ट्स में 12वीं की और 85 फीसदी अंक हासिल किए. इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में ग्रेजुएशन किया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








