
7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल, NDA और INDIA ब्लॉक में टक्कर
AajTak
10 जुलाई को बिहार की एक, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होना है. इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था.
देशभर के अलग-अलग राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों पर बुधवार यानी 10 जुलाई को उपचुनाव होना है. जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से कुछ सीटें तो लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं. दरअसल, कई विधायकों ने संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए विधायकी छोड़ी थी, लिहाजा वह विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं. वहीं, कुछ विधायकों के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके बाद नए विधायकों को चुनने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है.
10 जुलाई को बिहार की एक, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होना है. इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून रही और स्क्रूटनी भी 24 जून को पूरी हो गई. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई थी. इन सारी प्रक्रियाओं के बाद अब 10 जुलाई को वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.
किन सीटों पर हो रहा है चुनाव, एक नजर
बिहार की रुपौली विधानसभा पर उपचुनाव, NDA-महागठबंधन आमने-सामने बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए की जबरदस्त जीत के बाद एक बार फिर से चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है. रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. चुनावी मैदान में जनता दल यूनाइटेड और राजद आमने-सामने हैं. जनता दल यूनाइटेड ने रुपौली सीट से कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि राजद ने एक बार फिर से बीमा भारती पर भरोसा जताते हुए राजद उम्मीदवार बनाया है. रुपौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आबादी गंगोता समाज की है और इसी समाज से बीमा भारती और जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल दोनों आते हैं.
पश्चिम बंगाल में क्या है चारों सीटों का हाल पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह पर उपचुनाव होना है. इन चार सीटों में से तीन के भाजपा विधायक सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हो गए थे और हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें चुनावों में हार मिली. ये सीटें रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बाघा हैं. वहीं, टीएमसी विधायक के निधन के बाद खाली हुई मानिकतला सीट पर भी उपचुनाव हैं. टीएमसी के दिवंगत विधायक और बंगाल के मंत्री साधन पांडे का पारंपरिक रूप से कांग्रेस और तत्कालीन टीएमसी का गढ़ रही सीट 20 फरवरी 2022 को उनके निधन के कारण खाली हुई थी. हालांकि, पांडे की मृत्यु के 6 महीने बाद भी इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका. टीएमसी ने इस सीट पर साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि भाजपा ने एक बार फिर से कल्याण चौबे पर दांव लगाया है.
रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदाह से कौन हैं उम्मीदवार रायगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी हैं और उन्हें भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष टक्कर दे रहे हैं. वहीं, सीपीएम के वरिष्ठ नेता मोहित सेन गुप्ता वाम कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. बागदाह विधानसभा सीट पर टीएमसी से मधुपर्णा, बीजेपी से बिनय कुमार विश्वास उतारे गए हैं. राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी को टीएमसी ने उतारा है. उनका मुकाबला भाजपा के मनोज कुमार विश्वास से होगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







