
7 छात्रों ने की थी शुरुआत, आज 37 हजार छात्र हैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में, दिलचस्प है AMU का इतिहास
AajTak
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की स्थापना 1920 में सर सैयद अहमद खान द्वारा की गई थी. इसे पहले मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल स्कूल के रूप में शुरू किया गया था. कहा जाता है कि शुरुआत में यहां सिर्फ सात छात्र थे, और आज इसमें 37 हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. आइए इस यूनिवर्सिटी के बारे में कुछ खास बाते जानते हैं.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसख्यंक दर्जे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट का कहना है कि एएमयू का अल्पसंख्यक का दर्जा बरकरार रहेगा. कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला सुना दिया है. इस मामले पर सीजेआई समेत चार जजों ने एकमत फैसला दिया है जबकि तीन जजों ने डिसेंट नोट दिया है. मामले पर सीजेआई और जस्टिस पारदीवाला एकमत हैं. वहीं, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का फैसला अलग है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस प्रमुख यूनिवर्सिटी का इतिहास क्या रहा है..
स्कूल के रूप में शुरू हुआ था AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है. इसका इतिहास सन् 1875 से शुरू होता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश राज में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर AMU भारत का पहला उच्च शिक्षण संस्थान था. 1875 में, सर सैयद ने मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा देने की जरूरत को समझते हुए मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की. उस समय निजी विश्वविद्यालयों की अनुमति नहीं थी, इसलिए इसे स्कूल के रूप में शुरू किया गया.
बाद में, इसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज में बदल दिया गया और फिर 1920 में इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया. उसी वर्ष ब्रिटिश सरकार की सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली ने AMU एक्ट लाकर इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया. कहा जाता है कि सर सैयद ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बहुत संघर्ष किया. उन्होंने इसके लिए अनोखे तरीके अपनाए, जैसे कि लोगों से चंदा इकट्ठा करना, नाटक में काम करना और लोगों से सहयोग मांगना.
ड्रामा और संगीत की भी होती है पढ़ाई
AMU में आज 37 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जो न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत से यहां आते हैं. यहां 13 फैकल्टी, 21 सेंटर और 117 विभाग हैं. छात्रों और कर्मचारियों के लिए 80 छात्रावास सहित 19 हॉल भी हैं. AMU में तकनीकी, व्यावसायिक और अनुसंधान के कई विशेष पाठ्यक्रम हैं, जिनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, जैव प्रौद्योगिकी और इस्लामिक अध्ययन जैसे प्रमुख कॉलेज और विभाग शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










